24 जून को सेंसेक्स में शामिल होगा अडाणी पोर्ट्स:IT कंपनी विप्रो बाहर होगी

Updated on 21-06-2024 01:14 PM

अडाणी पोर्ट्स के शेयर 24 जून से BSE सेंसेक्स पर कारोबार करेंगे। अडाणी ग्रुप की कंपनी विप्रो की जगह लेगी। समय-समय पर 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स में बदलाव किया जाता है। इसी के तहत अडाणी पोर्ट को सेंसेक्स में शामिल और विप्रो को बाहर किया जा रहा है।

अडाणी ग्रुप की कंपनियों में अडाणी पोर्ट्स पहली कंपनी है जिसे सेंसेक्स में शामिल किया जा रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी 50 में अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज और अडाणी पोर्ट्स दोनों ही शामिल हैं।

अडाणी पोर्ट्स 6 महीने में 45% चढ़ा, विप्रो केवल 14%
अडाणी पोर्ट्स के शेयर आज करीब आधा फीसदी चढ़कर 1480 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं। बीते 6 महीने में शेयर ने 45% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। वहीं एक साल में शेयर के दाम करीब दोगुने हो चुके हैं। 749 रुपए से चढ़कर ये शेयर 1480 रुपए पर पहुंच गया है।

विप्रो के शेयर आज 1% से ज्यादा की तेजी के साथ 495 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं। बीते 6 महीने में शेयर ने केवल 14% रिटर्न दिया है। वहीं एक साल में शेयर के 28% से ज्यादा बढ़ चुके हैं। 385 रुपए से चढ़कर ये शेयर 495 रुपए पर पहुंच गया है।

देश की टॉप 30 कंपनियों को ट्रैक करता है सेंसेक्स
सेंसेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्स है, जो देश की टॉप 30 कंपनियों को ट्रैक करता है। सेंसेक्स का कैलकुलेशन फ्री-फ्लोट कैपेटलाइजेशन के आधार पर किया जाता है। समय-समय पर सेंसेक्स के शेयरों में बदलाव होता रहता है। इसके लिए हर छह महीने पर रिव्यू होता है और फिर उसके आधार पर फैसला होता है।

देश का सबसे बड़ा पोर्ट ऑपरेटर है अडाणी पोर्ट्स
अडाणी पोर्ट्स भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट पोर्ट ऑपरेटर है। इसके 13 पोर्ट और टर्मिनल देश की पोर्ट कैपेसिटी का करीब 24% का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसकी कैपेसिटी 580 MMTPA है। पहले इसका नाम गुजरात अडाणी पोर्ट लिमिटेड (GAPL) था।

अडाणी पोर्ट्स का चौथी-तिमाही में मुनाफा 76% बढ़ा
अडाणी पोर्ट्स ने 2 मई को फाइनेंशियल ईयर 2024 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट, यानी शुद्ध मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 76.87% बढ़कर ₹2,014.77 करोड़ रहा था।

पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा ₹1,139.07 करोड़ रहा था। वहीं पिछली तिमाही (Q3FY24) में यह ​​​₹2,208.21 करोड़ रहा था। यानी तिमाही आधार (QoQ) पर कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 8.76% घटा है।

कंपनी के फाउंडर और चेयरमैन हैं गौतम अडाणी
अडाणी पोर्ट्स के फाउंडर और चेयरमैन गौतम अडाणी हैं। उन्होंने 1998 में इस कंपनी को स्थापित किया था। गौतण अडाणी के बेटे करण अडाणी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO अश्वनी गुप्ता हैं। कंपनी में 1900 से ज्यादा एम्प्लॉइज काम करते हैं। अडाणी लॉजिस्टिक्स लिमिटेड, अडाणी पोर्ट्स की सब्सिडियरी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
Advt.