अडानी ग्रुप के शेयरों में आई तूफानी तेजी, 15 से ज्यादा उछले शेयर, 8 दिन में बदल गए हालात
Updated on
28-11-2024 04:44 PM
नई दिल्ली: पिछले गुरुवार को अमेरिकी कोर्ट के एक आदेश ने अडानी ग्रुप को हिला कर रख दिया था। रिश्वत देने और धोखाधड़ी के आरोप के बाद अडानी स्टॉक्स में लोअर सर्किट तक की गिरावट आ गई थी। इसके बाद अडानी को कई झटके लगे। डील भी कैंसिल हुईं। लेकिन आज फिर गुरुवार है और इन 8 दिनों में हालात पूरी तरह बदल गए हैं। आज अडानी ग्रुप के शेयर रॉकेट बने हुए हैं।
आज गुरुवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में सुबह 11 बजे तक 15 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ गया है। ग्रुप के सारे स्टॉक हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी अडानी टोटल गैस के शेयरों में आई। इसके बाद अडानी पावर और अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर रहे। यह तब है जब शेयर मार्केट में गिरावट है।
कितनी आई तेजी?
गुरुवार सुबह 11 बजे सेंसेक्स 597.39 अंकों की गिरावट के साथ 79,636.69 पर था। वहीं निफ्टी में भी गिरावट जारी है। इसके बावजूद अडानी ग्रुप के सभी शेयर हरे निशान पर हैं। अडानी ग्रुप के प्रमुख शेयरों की स्थिति इस प्रकार है: Adani Green Energy: इस शेयर में 10% की तेजी आई है। इसमें अपर सर्किट लगा है। इस तेजी के साथ यह शेयर 1088.20 रुपये पर कारोबार कर रहा था। Adani Enterprises: यह अडानी ग्रुप की प्रमुख कंपनी है। इसमें 3.84% अंकों की तेजी आई है। यह शेयर 11 बजे 2490.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था। Adani Ports: इस शेयर में भी तेजी आई है। इसमें 0.44% की तेजी आई। सुबह 11 बजे यह शेयर 1205.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था। Adani Power: इस शेयर में 8% फीसदी से ज्यादा तेजी आई है। सुबह 11 बजे यह 8.54% की तेजी के साथ 568.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था। Adani Total Gas: इस शेयर में गुरुवार को सबसे ज्यादा तेजी देखी गई। 14.50 की तेजी के साथ यह शेयर सुबह 11 बजे 794.95 रुपये पर कारोबार कर रहा था। एक समय इसमें 15 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ गई थी। Adani Wilmar: गुरुवार को इस शेयर में भी तेजी आई। शुरुआती कारोबार के दौरान इसमें उतार-चढ़ाव बना रहा। 11 बजे यह शेयर 1.21% की तेजी के साथ 318.70 रुपये पर था।
इन स्टॉक्स में भी आई तेजी
इनके अलावा भी अडानी ग्रुप की दूसरी कंपनियों के शेयरों में भी तेजी आई। हालांकि शुरुआती तेजी के साथ कुछ शेयर गिरकर लाल निशान पर भी आ गए। इनमें ACC का शेयर भी शामिल है। वहीं दूसरी ओर अंबुजा सीमेंट और NDTV के शेयरों में तेजी बनी हुई थी।
क्या हवा हो गया कोर्ट का आदेश?
अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी के साथ इस बात को लेकर चर्चा है कि क्या अमेरिकी कोर्ट का आदेश हवा हो गया? दरअसल, गौतम अडानी और उनके भतीजे समेत कुल 8 लोगों पर पिछले हफ्ते अमेरिकी अभियोजकों ने रिश्वत देने का आरोप लगाया था। अभियोजकों के मुताबिक सोलर एनर्जी का कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को कथित तौर पर 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत दी गई थी। इस मामले में कोर्ट ने अडानी और उनके भतीजे के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…