अडानी को साल के पहले दिन झटका, हाथ से निकला अहम प्रोजेक्ट, इस राज्य ने कैंसिल किया टेंडर
Updated on
01-01-2025 05:10 PM
नई दिल्ली: तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड को जारी स्मार्ट मीटर खरीदने का ग्लोबल टेंडर कैंसिल कर दिया है। कॉरपोरेशन ने कहा कि कंपनी ने इसके लिए ज्यादा पैसे मांगे थे। केंद्र सरकार की नई डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत स्मार्ट मीटर उपलब्ध कराने के लिए अगस्त 2023 में चार पैकेज के रूप में निविदाएं जारी की गई थीं। एक सूत्र ने बताया कि अडानी की कंपनी ने चेन्नई सहित आठ जिलों को ‘कवर’ करने वाली निविदा के पैकेज-1 के लिए सबसे कम बोली लगाई थी।
इसमें 82 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाने का काम शामिल था। हालांकि 27 दिसंबर 2024 को यह टेंडर कैंसिल कर दिया गया क्योंकि कंपनी ने ज्यादा लागत कोट की थी। सूत्रों के मुताबिक दोबारा टेंडर जारी किए जाने की संभावना है। सूत्रों ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि तीन अन्य पैकेज के लिए भी टेंडर को रद्द कर दिया गया है।
अडानी पर आरोप
तमिलनाडु सरकार ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब गौतम अडानी विवादों में घिरे हैं। उन पर सोलर पावर के कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए सरकारी अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर यानी करीब 2100 करोड़ रुपये की रिश्वत देने के आरोप लगे हैं। अमेरिकी अभियोजकों ने इस मामले में अडानी और ग्रुप के कुछ दूसरे अधिकारियों पर यह आरोप लगाया है। हालांकि कंपनी ने इन आरोपों का खंडन किया है।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…