धनुष के मैनेजर पर एक्ट्रेस मान्या आनंद ने लगाए कास्टिंग काउच के संगीन आरोप​, आपबीती में किए सनसनीखेज खुलासे

Updated on 18-11-2025 02:30 PM
टीवी एक्ट्रेस मान्या आनंद ने श्रेयस नाम के शख्स पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि श्रेयस, साउथ स्टार धनुष के मैनेजर हैं। वो मान्या से लंबे समय से 'एडजस्टमेंट' की मांग कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने दावा किया कि मैनेजर ने ना सिर्फ उन्हें धनुष के एक प्रोजेक्ट में शामिल होने का ऑफर दिया, बल्कि आपत्तिजनक डिमांड भी की।

मान्या आनंद ने बताया कि श्रेयस ने उनसे कहा कि ये एक कमिटमेंट है। इस पर मान्या ने पूछा- 'कैसी कमिटमेंट? मुझे क्या कमिटमेंट देनी होगी?' मान्या ने ये भी कहा कि उन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि वो इस तरह के किसी भी ऑफर में शामिल नहीं होना चाहती हैं, पर श्रेयस ने उन्हें मजबूर करना जारी रखा। श्रेयस ने मान्या से कहा- 'आप धनुष सर के होते हुए भी नहीं मानेंगी?'

लोकेशन भेजी, मिलने के लिए बुलाया

इतना ही नहीं, मान्या ने ये भी दावा किया कि श्रेयस ने उन्हें धनुष के प्रोडक्शन हाउस वंडरबार फिल्म्स के लोकेशन की जानकारी भी भेजी और मिलने के लिए कहा।

स्क्रिप्ट भी भेजी, पर पढ़ा नहीं

उन्होंने ये भी बताया कि श्रेयस ने उन्हें स्क्रिप्ट भी भेजी थीं, जिन्हें उन्होंने पढ़ा नहीं। 'इंडिया टुडे' के हवाले से उन्होंने कहा, 'मैंने उन्हें नहीं पढ़ा। मैं फिल्म नहीं कर रही हूं। हम कलाकार हैं। हम कुछ और काम कर रहे हैं। आप हमसे काम तो लेते हैं, लेकिन बदले में कुछ और की उम्मीद नहीं करते। अगर हम आपकी मांगें मान लेते, तो हमारा नाम कुछ और होता। मुझे लगता है कि बेहतर होगा कि लोग इस चलन को पहचानें और इसे सुलझाएं।'

धनुष की अपकमिंग मूवी

फिलहाल धनुष और उनके मैनेजर श्रेयस ने इस तरह के आरोपों पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है। धनुष फिलहाल 'तेरे इश्क में' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें कृति सेनन भी हैं। आनंद एल राय ने इसका निर्देशन किया है। ये 28 नवंबर 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
Advt.