डीएमके के गढ़ पेरंबूर से एक्टर विजय लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, जानिए क्या है TVK की रणनीति
Updated on
24-02-2026 01:33 PM
चेन्नई : पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे एक्टर विजय चेन्नई नॉर्थ की पेरंबूर विधानसभा सीट से डीएमके को चुनौती देंगे। तमिलगा वेत्री कडगम के जनरल सेक्रेट्री आधव अर्जुन ने रविवार को इस फैसले ऐलान किया। चेन्नई नॉर्थ डीएमके का किला है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि टीवीके चीफ विजय ने तगड़ी रणनीति के तहत पेरंबूर सीट चुनी है। विजय ने पूरे राज्य में अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संदेश दिया है कि डीएमके से मुकाबले के लिए वह ताकत झोंकने को तैयार हैं। अगर विजय का दांव चल गया तो चुनाव में इसका असर पूरे राज्य में दिखेगा।
2011 में डीएमके को लगा था नॉर्थ चेन्नई में झटका
चेन्नई नॉर्थ लोकसभा सीट में 6 विधानसभा सीटें हैं। थिरुवोट्टीयूर, डॉ.राधाकृष्ण नगर, पेरंबूर, कोलाथूर, थिरू वि का नगर, रोयापुरम। इन सभी 6 विधानसभा सीटों पर डीएमके का कब्जा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी डीएमके के कलानिधि वीरास्वामी ने 55 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल कर डीएमके के दबदबे को और मजबूत किया था। सिर्फ 2011 के विधानसभा चुनाव में डीएमके को चेन्नई नॉर्थ में हार का सामना करना पड़ा था और पार्टी को सिर्फ कोलाथुर सीट से संतोष करना पड़ा था। इसके अलावा हर चुनाव में डीएमके ने कम से कम 3 सीटें जीती हैं।
पेरंबूर विधानसभा सीट रही है डीएमके का गढ़
पेरंबूर विधानसभा सीट पर डीएमके ने 1967 में पहली बार जीत हासिल की। 1991 में AIADMK ने पहली बार पेरंबूर से जीती। 2016 में यह सीट दूसरी बार AIADMK के पास गई। बीच में 15 साल 2001 से 2016 तक यह सीट डीएमके के गठबंधन पार्टनर सीपीएम के पास रही। कुल मिलाकर यह विधानसभा भी डीएमके का पारंपरिक गढ़ ही है। नॉर्थ चेन्नई में कोलाथुर विधानसभा सीट भी है, जहां से सीएम एम के स्टालिन चुनाव लड़ते हैं। स्टालिन के चुनाव लड़ने के कारण आसपास की सीटों पर डीएमके को सपोर्ट मिलता है। टीवीके नेता विजय ने पेरंबूर से चुनाव लड़ने की घोषणा कर स्टालिन के दांव को उनके खिलाफ आजमा दिया है।
जानिए विजय ने क्यों चुना पेरंबूर विधानसभा
चेन्नई नॉर्थ तमिलनाडु की राजधानी का ऐसा इलाका है, जहां कई संस्कृति एक साथ रचती-बसती है। यहां लोकल के अलावा तमिलनाडु के दूसरे क्षेत्र से आए लोगों की अच्छी खासी तादाद है। मुस्लिम और क्रश्चियन वोटर भी हैं। एक्टर विजय के पिता क्रिश्चियन और मां हिंदू हैं। उनके फैन हर जाति और धर्म के हैं। अमीर से गरीब तक उनकी लोकप्रियता है। उनकी रैलियों में युवाओं और महिलाओं की भीड़ उमड़ती है। पेरंबूर में विजय की मौजूदगी डीएमके के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। राजनीतिक एक्सपर्ट मानते हैं कि डीएमके के पास मुफ्त की योजनाओं और कैश डिलिवरी वाली स्कीम है। मुकाबला स्टारडम और स्कीम के बीच है। नॉर्थ चेन्नई में जीतने वाली पार्टी सरकार बनाती है।
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…