आबंटित दुकानों का किराया जमा नहीं करने पर तालाबंद कर सील करने की कार्रवाई की गई

Updated on 28-05-2026 11:31 AM

राजनांदगांव। जिला चिकित्सालय राजनांदगांव परिसर में आबंटित दुकानों का वर्षों से लंबित किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। जीवन दीप समिति के निर्णय के अनुसार बकाया किराया जमा नहीं करने पर दुकानों को सील करने एवं आबंटन निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। 

इसी कड़ी में ममता चन्द्राकर को जिला चिकित्सालय राजनांदगांव परिसर में आबंटित उत्तरमुखी दुकान क्रमांक-8 को तालाबंद कर सील किया गया। संबंधित दुकान का माह जुलाई 2015 से किराया बकाया था। कार्यालय सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय राजनांदगांव द्वारा किराया राशि जमा करने हेतु अंतिम स्मरण नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बावजूद निर्धारित समयावधि तक 1 लाख 79 हजार 666 रूपए की बकाया राशि जमा नहीं किए जाने पर दुकानों को सील करने की कार्रवाई की गई। परिसर में संचालित अन्य दुकानदारों को भी निर्धारित समयसीमा में बकाया किराया जमा करने के निर्देश दिए हैं। समय सीमा में बकाया किराया राशि जमा नहीं करने वाले अन्य दुकानदारों के विरूद्ध भी नियमानुसार सीलिंग एवं आबंटन निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 May 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट से 250 टन लोहे की चोरी हुई है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये हैं। पुलिस ने हथखोज और अकलोरडीह इलाके…
 28 May 2026
बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के दिशा सभाकक्ष में जिला स्तरीय एनसीओआरडी (NCORD) समिति की बैठक लेकर जिले में नशे के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए।…
 28 May 2026
बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, गति एवं सुगमता लाने के उद्देश्य से जिले के सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली को अनिवार्य रूप से लागू करने के…
 28 May 2026
कोरिया। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार जिस प्रकार मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार फसलों के बेहतर विकास और अधिक उत्पादन के लिए…
 28 May 2026
कोरिया। कलेक्टर रोक्तिमा यादव की अध्यक्षता में आयोजित नार्काे कॉर्डिनेशन सेंटर समिति (नकॉर्ड) की बैठक में जिले में नशा उन्मूलन अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। बैठक…
 28 May 2026
जांजगीर-चांपा। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ…
 28 May 2026
जांजगीर-चांपा, भारतीय थलसेना द्वारा अग्निवीर भर्ती हेतु मई-जून 2025 में आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) एवं इसके पश्चात आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षण में जांजगीर-चांपा जिले के युवाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन…
 28 May 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस दुलदुला विकास खंड के ग्राम…
 28 May 2026
जशपुरनगर। ग्राम पंचायत लुडेग में स्वच्छता अभियान के तहत विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे, बाजार क्षेत्र एवं बस स्टैंड परिसर की व्यापक सफाई कर ग्रामीणों को…
Advt.