सड़क दुर्घटना को रोकने अवैध पार्किंग एवं यातायात बाधित करने वालों पर की गई कार्रवाई

Updated on 22-05-2026 05:57 PM

राजनांदगांव। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा फालोदी में घटित सड़क दुर्घटना के पश्चात जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों के पालन में जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशन में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों, यातायात बाधिक करने वालों एवं बिना कवर किए परिवहन किए जा रहे व्यावसायिक वाहनों के विरूद्ध सघन कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान विभिन्न वाहन चालकों से 35 हजार रूपए से अधिक की चालानी कार्रवाई की गई।

अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी  अनिल भगत ने बताया कि इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित विभिन्न ढाबों एवं पंचर दुकानों के संचालकों द्वारा सड़क किनारे अवैध रूप से टायर एवं अन्य सामग्री रखकर यातायात बाधित किए जाने की शिकायतों पर भी कार्रवाई की गई।  सुगम एवं सुरक्षित यातायात के लिए संबंधित संचालकों को समझाइश देते हुए सड़क किनारे रखी गई सामग्री हटवाई गई। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों एवं वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग को सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.