आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर को जैन श्रीसंघों ने राष्ट्ररत्न उपाधि से विभूषित किया

Updated on 09-03-2026 03:42 PM
रायपुर, सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट ने जिनमणिप्रभ सूरीश्वर को राष्ट्ररत्न व महेन्द्र सागर को आचार्य बनाए जाने की अनुमोदना व स्वागत किया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि आज जैसलमेर में आयोजित जिनदत्त सूरि चादर महोत्सव में भारतवर्ष के समस्त जैन श्रीसंघ उपस्थित थे । भारतवर्ष के सभी श्रीसंघों ने हर्षध्वनि के साथ राजस्थान व महाराष्ट्र सरकार द्वारा जिनमणि सूरीश्वर को भारत रत्न की उपाधि से विभूषित करने का अनुमोदन किया। 

खरतरगच्छ युवा परिषद केयूप के राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार सुरेश भन्साली , सचिन पारख व मेघराज कांकरिया ने राष्ट्ररत्न से विभूषित किये जाने की अनुमोदना की है । ट्रस्टी महेन्द्र कोचर ने आगे बताया कि गुरुदेव ने बाल्यावस्था में ही जैन भगवती दीक्षा ग्रहण की थी । 52 वर्षों की दीक्षाकाल में गुरुदेव ने  हजारों किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए सामाजिक कुरीतियों , सामाजिक एकता , स्कूलों की स्थापना के साथ ही 300 से ज्यादा जिनमंदिरों की प्रतिष्ठा 160 आत्माओं को भगवती दीक्षा प्रदान कर जिनशासन की महती प्रभावना की है । आपके कुशल नेतृत्व में खरतरगच्छ की कल्पनातीत वृद्धि हुई है । साधु साध्वियों की साधना आराधना में अभिवृद्धि हुई है । राष्ट्रीयता की भावना से ओतप्रोत आपकी ओजस्वी वाणी से समग्र जनमानस में एकता का संचार हुआ है। 

सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी के हजारों भक्तों ने एकस्वर में राष्ट्ररत्न उपाधि को अनुमोदित किया है , गुरुदेव के उपकारों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है । अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने छत्तीसगढ़ के अध्यात्म योगी उपाध्याय भगवंत महेन्द्र सागर को जैसलमेर में आचार्य पद से विभूषित किये जाने को छत्तीसगढ़ का गौरव बताया है। आचार्य जिन महेन्द्र सागर सूरीश्वर ने वर्ष 2001 में दादागुरुदेव को साक्षी मानकर मरुधर ज्योति मणिप्रभा की उपस्थिति में जैन दीक्षा ग्रहण की थी। आचार्य गुरुदेव ने 23 शिष्यों के साथ छत्तीसगढ़ में विचरण कर जैन धर्म की प्रभावना की है। भौतिक शिक्षा को जैन धर्म से जोड़ते हुए संस्कारों के बीजारोपण के उद्देश्य से विचक्षण विद्यापीठ की स्थापना हेतु प्रेरणा दी। सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट ने आचार्य पदारोहण की अनुमोदना की है ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.