प्रधानमंत्री आवास-योजना के नाम पर 6 हजार लेने का आरोप:बेमेतरा में ग्रामीण बोले- सरपंच-उपसरपंच ने ली रकम, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

Updated on 23-09-2026 12:26 PM

बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच योगेश जांगड़े और उपसरपंच जगदीश साहू के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनसे आवास योजना में नाम शामिल कराने के लिए 6-6 हजार रुपए लिए गए। दोनों से कुल 12 हजार रुपए लेने का आरोप है।

शिकायतकर्ताओं में मुकेश साहू और देवनाथ साहू शामिल हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जुड़वाने के लिए उनसे 6-6 हजार रुपए लिए गए थे। पैसे लेते समय जल्द आवास स्वीकृत होने की बात कही गई थी। काफी समय बीतने के बाद भी उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला।

देवनाथ साहू ने आरोप लगाया कि उन्होंने 4 फरवरी 2026 को उपसरपंच जगदीश साहू को 6 हजार रुपए दिए थे। उनके मुताबिक, यह रकम सरपंच के घर में बैठकर दी गई थी। दोनों ग्रामीणों का कहना है कि दो लोगों के लिए कुल 12 हजार रुपए दिए गए थे।15 दिन में आवास स्वीकृत होने की बात कही

मुकेश साहू ने बताया कि पैसे देते समय उनसे कहा गया था कि करीब 15 दिन में आवास स्वीकृत हो जाएगा। उनका आरोप है कि पैसे देने के बाद भी अब तक उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है।

21 जुलाई को भी की थी शिकायत

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस मामले में पहले भी शिकायत की थी। 21 जुलाई 2026 को कलेक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत और शपथ पत्र के साथ आवेदन दिया था। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने दोबारा कलेक्टर को आवेदन दिया है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

कलेक्टर ने जिला पंचायत को जांच के निर्देश दिए

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने बताया कि मंगरघटा के सरपंच और उपसरपंच के खिलाफ गंभीर अनियमितता के आरोप लगाते हुए दो आवेदन मिले हैं। जिला पंचायत को तत्काल जांच टीम गठित कर मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल (GD) और कांस्टेबल (GD) के 521 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें बैडमिंटन, बॉडी बिल्डिंग, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हैंडबॉल,…
 24 September 2026
स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। उन्हें हरियाणा का भी प्रभार दिया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।इससे…
 24 September 2026
छत्तीसगढ़ में राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम और विधायक तुलेश्वर मरकाम का फोन हैक हुआ है। बुधवार को फूलो देवी नेताम के वॉट्सऐप नंबर से साइबर ठगों ने परिचितों को…
 24 September 2026
छत्तीसगढ़ में आज (24 सितंबर) बारिश का दौर जारी रहेगा। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
 24 September 2026
राजधानी रायपुर में मंत्रालय की बस में आग लगने की घटना के बाद गुरुवार को मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने खराब बस व्यवस्था के खिलाफ मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारी…
 24 September 2026
रायपुर में कल यानी 25 सितंबर से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू होगा। 10 जोन में तालाब किनारे व्यवस्था की गई है। महादेवघाट में बड़ी प्रतिमाएं विसर्जित होंगी, जबकि छोटी…
 24 September 2026
रायपुर के खमतराई स्थित शिवानंद नगर के श्री वरसिद्धि विनायक गणेश मंदिर में 21 दिवसीय गणेशोत्सव मनाया जाता है। यहां पर दक्षिण भारतीय शैली में भगवान गणेश की स्थापना की…
 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले…
Advt.