पटना में मेट्रो टनल निर्माण के दौरान हादसा,2 की मौत:सुरंग में मिट्टी उठाने वाली मशीन का ब्रेक फेल हुआ

Updated on 29-10-2024 04:45 PM

पटना में मेट्रो टनल के निर्माण के दौरान मिट्‌टी उठाने वाली मशीन का ब्रेक फेल हो गया, जिसमें 2 मजदूरों की मौत हो गई। गाड़ी की चपेट में आए मजदूरों के शव कई टुकड़ों में बंट गए। पटना यूनिवर्सिटी के पास जमीन से 60 फीट नीचे टनल का काम चल रहा है, इसी दौरान सोमवार (28 अक्टूबर) देर रात ये हादसा हो गया।

मजदूरों ने बताया कि हादसे के वक्त टनल में 25 से ज्यादा लोग काम कर रहे थे। अचानक मशीन का ब्रेक फेल हो गया और वह काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटना के बाद अफरातफरी मच गई। मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। टनल में काम कर रहे इंजीनियर और दूसरे कर्मचारी भी बाहर निकल गए। फिलहाल काम बंद कर दिया गया है। घटना के बाद मेट्रो के कई पदाधिकारी मौके से फरार हो गए। मजदूरों ने हंगामा भी किया।

ट्रैक पर दौड़ पड़ी मिट्टी हटाने वाली मशीन, मजदूरों को कुचला

निर्माणाधीन पटना यूनिवर्सिटी मेट्रो स्टेशन के करीब 60 फीट नीचे टनल मैं मिट्टी हटाकर ट्रैक बिछाने का काम चल रहा था। ट्रैक पर मिट्टी हटाने की मशीन चल रही थी। करीब 24 से 25 लोग इस दौरान ट्रैक पर काम कर रहे थे। तभी मिट्टी हटाने वाली मशीन का ब्रेक फेल हो गया और वो सभी लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ी। इसमें एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 5 से ज्यादा घायल हैं।

पटना यूनिवर्सिटी से गांधी मैदान तक बन रही है टनल

मोइनउल हक स्टेडियम से पटना यूनिवर्सिटी तक करीब डेढ़ किलोमीटर टनल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसके पूरा हो जाने के बाद 11 जून से पटना यूनिवर्सिटी से गांधी मैदान टनल का निर्माण शुरू हुआ। इसी निर्माण कार्य के दौरान यह हादसा हुआ।

पटना मेट्रो की PRO मोनिषा दुबे ने कहा कि मिट्टी उठाने वाली मशीन (लोको) का ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ है। घायलों का इलाज जारी है।

पटना मेट्रो में दूसरा हादसा, पहले भी एक की हो चुकी है मौत

पटना मेट्रो के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो यह दूसरा हादसा है। कुछ दिन पहले पटना डिपो में निर्माण के दौरान हाईवा पर खलासी नहीं था। इस कारण हाईवा को पीछे करने के दौरान चालक को पता नहीं चला और एक मजदूर की दबकर मौत हो गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.