विकास कार्यों में तेजी : जनपद सीईओ ने लिया पीएम आवास योजना का जायजा

Updated on 03-02-2026 12:41 PM

बालोद। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी निखत सुल्ताना ने आज ग्राम पंचायत बेलौदी एवं मटिया ह के निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर हितग्राहियों से चर्चा की। उन्होंने हितग्राहियों से आवास निर्माण की प्रगति, भुगतान की स्थिति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से प्राप्त लाभों की जानकारी ली। उन्होंने अप्रारंभ आवास के हितग्राहियों को जल्द आवास निर्माण शुरू कराने तथा निर्माणाधीन आवास के हितग्राहियों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

सीईओ ने हितग्राहियों को आश्वस्त किया कि किस्त राशि आवास निर्माण के अनुरूप जल्द प्राप्त होंगी, इसमें किसी भी प्रकार का विलम्ब नहीं होगा। उन्होंने संबंधित सचिव एवं रोजगार सहायक को गुणत्तायुक्त आवास निर्माण करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ पंचायतों को आवश्यक सामाग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं हितग्राही उन्मुखीकरण पर भी जोर दिया। इस दौरान विकासखण्ड समन्वयक नीलम चन्द्राकर, तकनीकी सहायक  योगिता वर्मा, सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.