करीब 30 वनडे और 15 शतक और! विराट कोहली तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड? 101 शतक तक पहुंचने का पूरा गणित

Updated on 29-09-2026 12:33 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि हर फैंस को अहसास है कि शायद 2027 वनडे वर्ल्ड कप के बाद यह सिलसिला थम सकता है। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई 139 रनों की धुआंधार पारी के बाद विराट कोहली के इंटरनेशनल शतकों की संख्या 86 तक पहुंच गई है। इस उपलब्धि के बाद क्रिकेट जगत में एक बार फिर सचिन तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों के रिकॉर्ड की चर्चा तेज हो गई है।

15 शतकों की जरूरत

गणित और आंकड़ों के लिहाज से देखें तो सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए कोहली को अभी 15 और शतकों की दरकार है। अपने करियर में खेले गए 630 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 86 शतक जमाने वाले कोहली का ओवरऑल औसत हर 7.33 पारियों में एक शतक का रहा है। इस रफ्तार से उन्हें 15 शतक बनाने के लिए करीब 110 और पारियों की जरूरत होगी। हालांकि, टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट के घटते मौकों के बीच अब उनका पूरा ध्यान वनडे फॉर्मेट पर केंद्रित है जहां उनका प्रदर्शन सबसे खतरनाक रहा है।

हर 5 पारी में ठोकते हैं शतक

वनडे क्रिकेट में कोहली के नाम 305 पारियों में 55 शतक दर्ज हैं, यानी हर 5.55 पारियों में एक शतक। अगर वह केवल वनडे फॉर्मेट के करियर औसत से भी आगे बढ़ते हैं, तो 15 शतक पूरे करने के लिए उन्हें लगभग 83 वनडे पारियां खेलनी होंगी। वहीं, अगर उनके हालिया फॉर्म पर नजर डालें जहां उन्होंने पिछली 10 वनडे पारियों में 4 शतक जड़े हैं, तो इस तूफानी रफ्तार से वह महज 38 पारियों में यह मुकाम हासिल कर सकते हैं। हालांकि, इतनी लंबी अवधि तक हर दूसरी या तीसरी पारी में शतक बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण है।

विराट कोहली के लिए बहुत मुश्किल

असल चुनौती पारियों की संख्या से ज्यादा मुकाबलों की उपलब्धता को लेकर है। 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम के कैलेंडर में लगभग 30 वनडे मैच ही तय दिख रहे हैं (जिसमें एशिया कप और वर्ल्ड कप के संभावित मैच शामिल हैं)। इसका सीधा अर्थ यह है कि कोहली को सचिन तेंदुलकर का सर्वकालिक रिकॉर्ड तोड़ने के लिए आने वाले लगभग हर दूसरे मैच में शतक जमाना होगा। भले ही यह राह बेहद कठिन नजर आती हो लेकिन विराट कोहली जैसे नामुमकिन को मुमकिन बनाने वाले खिलाड़ी के लिए कुछ भी असंभव नहीं कहा जा सकता।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने अनुसार दुनिया का सबसे परफेक्ट और अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज तैयार किया है। ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक खास…
 29 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के अतरंगी आर्मी ट्रेनिंग ड्रिल्स और मैदान पर खराब फील्डिंग के किस्से तो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन अब पाकिस्तान विमेंस क्रिकेट टीम…
 29 September 2026
नागोया: इसे कहते हैं अचूक निशाना। भारत की बेटी नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स के 75 साल के इतिहास में पहली बार वो कर दिखाया, जिसका इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में…
 29 September 2026
नागोया: नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों की महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में मंगलवार को इतिहास रचते हुए भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 28 अंक के साथ नया…
 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
Advt.