AAP ने रेखा गुप्ता को 'बीजेपी की पप्पू' कहा:दिल्ली CM ने कहा था- AQI एक टेंपरेचर है; केजरीवाल बोले- ये नया विज्ञान कब आया

Updated on 09-12-2025 12:58 PM
नई दिल्ली, आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को 'बीजेपी की पप्पू CM' कहा है। AAP ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रेखा गुप्ता के बयानों के छोटे-छोटे वीडियो क्लिप जारी करते हुए लिखा- बीजेपी की पप्पू CM का कोई मुकाबला नहीं है।

दरअसल, रेखा गुप्ता ने हाल ही में NDTV को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) एक टेंपरेचर है, जिसे किसी भी इंस्ट्रूमेंट से मापा जा सकता है। इस टिप्पणी को लेकर दिल्ली CM आलोचना का सामना कर रही हैं।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। केजरीवाल ने मंगलवार शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दिल्ली CM के इंटरव्यू का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- ये नया विज्ञान कब आया कि AQI अब टेंपरेचर बन गया?

दिल्ली CM प्रदूषण पर बोलीं- पानी छिड़काव ही एकमात्र समाधान

NDTV के इंटरव्यू में पत्रकार ने दिल्ली CM रेखा गुप्ता से सवाल किया- कुछ लोग आरोप लग रहे हैं कि दिल्ली में AQI एक जैसा इसलिए दिख रहा है कि क्योंकि आप सिस्टम में खेल कर रहे हैं। जिन हॉटस्पॉट इलाके में AQI मापने वाले मॉनिटर लगे हैं, वहां-वहां आप पानी का स्प्रे करवा रही हैं।

इस पर दिल्ली CM ने कहा- जो लोग ये आरोप लगा रहे हैं, उन्होंने ही ये मॉनिटर टावर लगवाए हैं। आप बताइए कि हॉटस्पॉट क्या होता है? हॉटस्पॉट वह जगह होती है जहां प्रदूषण सबसे ज्यादा होता है। समाधान क्या है? आप वहां छिड़काव करते हैं, पानी स्प्रे करते हैं। आप धूल-मिट्टी को नीचे बिठाने का काम करते हैं।

रेखा गुप्ता ने आगे कहा- आप केवल हॉटस्पॉट पर ही छिड़काव करेंगे न। AQI एक ऐसा टेंपरेचर है, जिसे आप किसी भी इंस्ट्रूमेंट से माप सकते हैं। इसलिए पानी छिड़कना ही एकमात्र उपाय है, जो हम कर भी रहे हैं। जहां सबसे ज्यादा प्रदूषण होगा, आप वहीं तो सफाई करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.