जिले के चयनित आदिवासी बहुल ग्रामों में आदि सेवा पर्व का किया जा रहा निरंतर आयोजन

Updated on 20-09-2025 12:13 PM

बालोद। केन्द्र सरकार के महत्वाकांक्षी आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत बुधवार 17 सितंबर से प्रारंभ आदि सेवा पर्व के तहत बालोद जिले के चयनित आदिवासी बहुल ग्रामों में निरंतर आदि सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। 

इसके अंतर्गत आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बड़भूम, गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम बोरगहन, बालोद विकासखण्ड के ग्राम बोड़की, खैरवाही, भेड़िया नवागांव, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम भीमकन्हार, अलीखुटा, गारका, परसाडीह ज, खैरीडीह, हथौद, बुन्देली, कोचेरा, सेम्हरडीह, डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम अड़जाल, शिकारीटोला, ककरेल, धोतिमटोला, खैरवाही, कोपेडरा, नर्रालगुड़ा, सुरडोंगर, भर्रीटोला में आज आदि सेवा पर्व का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली आदि सेवा पर्व के अंतर्गत जिले के विभिन्न आदिवासी बहुल ग्रामों में आयोजित आदि सेवा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में जनजातीय परिवार के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की। इस दौरान मौके पर उपस्थित लोगों को साफ-सफाई की विशेष महत्व की जानकारी देते हुए उन्हें स्वच्छता रैली भी निकाली गई।

आदि सेवा पर्व के तीसरे दिन आज ग्रामीणों को आदि सेवा कर्मयोगी अभियान, आदि सेवा पखवाड़ा के महत्व एवं उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी। आज आयोजित आदि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनजातीय वर्ग के लोग शामिल हुए। इस दौरान मौके पर उपस्थित वालंटियरों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों ने आदिवासी वर्ग के लोगों को इनके कल्याण हेतु संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्रामों से आदि सेवा पर्व के दौरान जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कौशल विकास, आजीविका संवर्धन, स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा जैसी सेवात्मक गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि अभियान के अंतर्गत ट्राईबल विलेज एक्शन प्लान एवं ट्राईबल विलेज विजन 2030 तैयार किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक गांव के लिए विकास का दीर्घकालिक रोडमैप बनेगा। 02 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा में इन योजनाओं का अनुमोदन होगा। ग्राम स्तर पर आदि सेवा केन्द्र स्थापित होंगे, जहां शिकायत निवारण और सेवा वितरण की व्यवस्था होगी। साथ ही ग्राम विकास योजना क्रियान्वयन कैलेंडर बनाया जाएगा, जिससे योजनाएं समयबद्ध तरीके से लागू हो सकेंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.