सूरजपुर जिले में आदि सेवा पर्व का शुभारंभ

Updated on 18-09-2025 12:41 PM

सूरजपुर। आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित आदि सेवा पर्व का शुभारंभ सूरजपुर जिले में हुआ। इस अवसर पर जिले के विकासखण्ड सूरजपुर, भैयाथान, ओड़गी, प्रेमनगर, रामानुजनगर एवं प्रतापपुर के कुल 284 आदिवासी बहुल ग्रामों में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आदि सेवा केन्द्रों का उद्घाटन किया गया।

ग्राम पंचायत देवीपुर में आयोजित आदि कर्मयोगी रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस कार्यक्रम में जनजातीय कार्य विभाग (दिल्ली) से श्री प्रमोद द्वारा शपथ कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें महिला एवं पुरुष ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का उन्मुखीकरण दीपक मिश्रा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, सचिव, पंचगण एवं कर्मयोगी साथियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। ग्रामीण स्तर पर 20 लाख परिवर्तनकारी लीडरों के माध्यम से इस अभियान का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।

आदि सेवा पर्व के शुभारंभ अवसर पर सभी आदि साथी, सहयोगी एवं ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनरों ने सेवा, संकल्प और समर्पण भाव से अभियान को सफल बनाने हेतु शपथ ली।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.