महिला से 16 लाख की ठगी

Updated on 12-09-2025 12:48 PM

बिलासपुर। बिलासपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब साइबर फ्रॉड का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। दरअसल पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां महिला को शातिर ठगों ने ट्रेडिंग ऐप में निवेश और प्रॉफिट का झांसा दिया और महिला से 16.55 लाख रुपये ठग लिए। खुद के ठगे जाने का अहसास होने पर महिला ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने ठगी को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि, ऐसा ही एक ठगी का मामला दुर्ग से भी सामने आया है। यहाँ एक महिला और उसकी बेटी के साथ 7.68 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। महिला तबीयत खराब होने पर डॉक्टर से इलाज कराने की सोच रही थी। उसने गूगल पर चिकित्सक डॉ. आलोक दीक्षित का नाम सर्च किया। उसमें दिख रहे एक नंबर पर संपर्क किया। हालांकि, वह नंबर असली नहीं था बल्कि साइबर ठगों द्वारा गूगल पर डाला गया फर्जी नंबर था।

कॉल करने पर ठगों ने खुद को डॉक्टर का असिस्टेंट बताते हुए महिला को एक लिंक भेजा। उसमें मौजूद APK फाइल को डाउनलोड करने को कहा। महिला ने जैसे ही वह फाइल डाउनलोड किया, उसका फोन हैक हो गया। इसके बाद ठगों ने मोबाइल का पूरा एक्सेस लेकर उसकी बेटी के बैंक खाते से धीरे-धीरे 7.68 लाख रुपए निकाल लिए। बहरहाल इस मामले में भी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.