आईईडी लगाने के दौरान हुआ विस्फोट एक महिला नक्सली घायल

Updated on 05-10-2025 07:30 PM

बीजापुर। मद्देड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदेपारा के जंगल में नक्सलियों द्वारा आईईडी लगाया जा रहा था, उसी दौरान आईईडी में विस्फोट हुआ, जिसमें एक महिला नक्सली घायल हो गई है । इस घटना के बाद उनके अन्य साथी घायल महिला नक्सली का हथियार लेकर उसे जंगल में छोड़कर भाग गए । स्थानीय ग्रामीणों के माध्यम से इसकी सूचना मिलने पर पुलिस की टीम द्वारा घायल महिला नक्सली गुज्जा सोढ़ी को ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक उपचार उपरान्त जिला अस्पताल बीजापुर पहुंचाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

घायल महिला नक्सली गुज्जा सोढ़ी विगत 6-7 वर्षों से मद्देड़ एरिया कमेटी में एसीएम-कन्ना बुच्चना के साथ नक्सली सदस्य के रूप में सक्रिय रही है, तथा संगठन में 12 बोर हथियार धारित करती थी। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि समाज से भटके युवाओं से हम अपील करते है कि वे हिंसा के रास्ते को त्यागकर मुख्यधारा से जुड़ें, पुलिस हर संभव उनकी सहायता हेतु तत्पर है।

गौरतलब है कि जहां एक ओर नक्सली संगठन अपने ही साथियों को संगठन छोडऩे पर मौत के घाट उतार रहे हैं, वहीं घायल या बीमार साथियों की उपेक्षा कर उन्हें जंगल में तड़पते हुए मरने के लिए छोड़ देते हैं। संगठन के भीतर न कोई मानवता है, न कोई सहानुभूति नक्सलियों की नीति है, लड़ो, या मरो जिसमें घायल साथियों को बोझ समझकर त्याग दिया जाता है। वही बड़े कैडर के नक्सली आपस में लड़ रहे है और निचले स्तर के नक्सलियों में बिखराव की स्थिति के परिणाम स्वरूप सैकड़ो की संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ बचे खुचे सक्रिय नक्सली अब भी आईईडी लगाकर लोगों की जान जोखिम में डालने में लगे हुए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.