आजादी के जश्न से पहले कोरिया में दौड़ी सद्भावना की लहर

Updated on 14-08-2024 12:48 PM

बैकुंठपुर। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व कोरिया जिले में सामुदायिक सद्भावना और एकता को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष दौड़ का आयोजन किया गया। बैकुंठपुर में आयोजित इस ’*सद्भावना दौड* में जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ की शुरुआत सुबह 7ः30 बजे शासकीय आदर्श रामानुज स्कूल के मिनी स्टेडियम से हुई और यह फव्वारा चौक होते हुए पुनः मिनी स्टेडियम पर समाप्त हुई।

इस आयोजन का उद्देश्य समाज में सद्भाव, सौहार्द, प्रेम और एकता को बढ़ावा देना था। कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने दौड़ में भाग लेकर इस आयोजन को और भी महत्वपूर्ण बना दिया। कलेक्टर ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए देश की आजादी के महत्व को रेखांकित किया और सामुदायिक प्रेम और सहयोग से जिले को और भी विकसित बनाने की अपील की।

कलेक्टर त्रिपाठी ने सभी प्रतिभागियों को देश की अखंडता, सुरक्षा, शांति और सद्भावना बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। उन्होंने कहा कि हमारा देश विभिन्न सांस्कृतिक विविधताओं से पूर्ण है। हमें अपना देश प्राणों से भी प्यारा है। इसकी समृद्ध एवं विविध संस्कृति पर हमें गर्व है। हम सदा इसके सुयोग्य अधिकारी बनने का प्रयत्न करते रहेंगे। हमें अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं गुरुजनों का सदा सम्मान और प्रत्येक के साथ विनीत रहेंगे।

हम अपने देश और देशवासियों के प्रति सत्यनिष्ठा रहने की प्रतिज्ञा करते हैं । पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने भी आपसी भाईचारा और एकता को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया। वहीं शहरवासियों ने भी दौड़ में शामिल प्रतिभागियों को पानी पिलाकर और विद्यार्थियों को चॉकलेट देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस प्रकार, स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले आयोजित यह कार्यक्रम जिले में सद्भाव और एकता का संदेश देने में सफल रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर अरुण कुमार मरकाम, अंकिता सोम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.