करोड़पतियों की सुनामी... 2021 से भारत में 4 लाख से ज्यादा नए मिलियनेयर, सबसे ज्‍यादा कहां

Updated on 20-09-2025 01:08 PM
नई दिल्‍ली: भारत में अमीर परिवारों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है। मर्सिडीज-बेंज हुरुन इंडिया वेल्‍थ रिपोर्ट 2025 के अनुसार, भारत में अब 8.71 लाख ऐसे परिवार हैं जिनकी संपत्ति 8.5 करोड़ रुपये (10 लाख डॉलर) से ज्‍यादा है। यह संख्या 2021 से 90% ज्‍यादा है। ये परिवार भारत के कुल परिवारों का 0.31% हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में अमीरी बढ़ रही है। लेकिन, बहुत ज्यादा अमीर बनना अभी भी मुश्किल है। अमीर लोग ज्यादातर शेयर, प्रॉपर्टी और सोना खरीद रहे हैं। वे यूपीआई से पेमेंट करना पसंद करते हैं। ज्यादातर लोग भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर आशावादी हैं। लेकिन, निवेश करते समय सावधानी बरतते हैं। भारत में म‍िल‍ियनेयर अमीरों की संख्या चीन से कम है। 2001 से 4.1 लाख नए मिलियनेयर जुड़े हैं।

मर्सिडीज-बेंज हुरुन इंडिया वेल्‍थ रिपोर्ट 2025 में भारत के अमीर परिवारों के बारे में कई दिलचस्प बातें बताई गई हैं। यह रिपोर्ट बताती है कि भारत में अमीर लोग कहां रहते हैं, वे क्या खरीदते हैं और वे अपने पैसे का निवेश कैसे करते हैं।

महाराष्‍ट्र में सबसे ज्‍यादा अमीर

सबसे ज्यादा अमीर परिवार महाराष्ट्र में हैं। यहां 1.78 लाख ऐसे परिवार हैं जिनकी संपत्ति 8.5 करोड़ रुपये से ज्‍यादा है। मुंबई में सबसे ज्यादा 1.42 लाख मिलियनेयर परिवार रहते हैं। इसलिए मुंबई को भारत की 'मिलियनेयर कैपिटल' कहा जाता है। दिल्ली में 79,800, तमिलनाडु में 72,600, कर्नाटक में 68,800 और गुजरात में 68,300 मिलियनेयर परिवार हैं।
देश के टॉप 10 राज्यों में 79% अमीर परिवार रहते हैं। इससे पता चलता है कि अमीरी कुछ खास राज्यों में ही ज्यादा है। शहरों की बात करें तो मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु में सबसे ज्यादा अमीर परिवार हैं। अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे जैसे शहर भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
2025 तक भारत के लगभग 0.31% परिवारों को अमीर माना जाता है। 2021 में यह आंकड़ा 0.17% था। इसका मतलब है कि अमीर परिवारों की संख्या बढ़ रही है।

2017 से 2025 तक मिलियनेयर परिवारों की संख्या 445% बढ़ गई। लेकिन, केवल 5% परिवार ही बहुत ज्यादा अमीर यानी अल्‍ट्रा हाई नेटवर्थ (100 करोड़ रुपये से ज्‍यादा) बन पाए। सिर्फ 0.01% परिवार ही अरबपति बने। इससे पता चलता है कि अमीरी तो बढ़ रही है। लेकिन, बिलियनेयर बनना बहुत मुश्किल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.