बैगा ने झाड़फूंक के बहाने नाबालिग से रेप किया:दुर्ग में नींबू फेंकने नर्सरी साथ ले गया, जान से मारने की धमकी देकर वारदात

Updated on 26-12-2025 12:46 PM
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। जहां बेटी के बीमार होने पर मां ने बेमेतरा जिले के एक बैगा को झाड़ फूंक के लिए बुलाया। 22 दिसंबर को बैगा घर पहुंचा और नाबालिग की स्थिति देखकर बाहरी हवा का साया बताया फिर झाड़-फूंक का नाटक करने लगा। इसके बाद नींबू फेंकने का बहाने अपने साथ घर से दूर ले गया।

मामला नंदिनी नगर थाना क्षेत्र का है। आरोपी बैगा परमेश्वर बघेल (25 साल) पीड़िता को अपने साथ एक नर्सरी ले गया जहां उसने डरा धमकाकर वारदात को अंजाम दिया। डर से लड़की 2 दिन चुप रही। फिर अपनी मां को पूरी बात बताई। जिसके बाद मां ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बैगा को गिरफ्तार कर लिया है।

एक दिन पहले ही दर्ज करवाई थी शिकायत

जानकारी के अनुसार, 24 दिसंबर को पीड़िता की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी की तबीयत खराब थी। इसी दौरान 22 दिसंबर को बेमेतरा जिले के ग्राम परसबोड़ के रहने वाले परमेश्वर बघेल उर्फ बाडू बैगा को इलाज और झाड़फूंक कराने के लिए अपने घर बुलाई थी।

आरोपी घर पहुंचा और बेटी की हालत देखते हुए बाहरी हवा का साया बताया। झाड़फूंक करने के बाद नींबू फेंकने का बहाना बनाया और नाबालिग बेटी को अपने साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित नर्सरी के भीतर ले गया।

वहां आरोपी ने पीड़िता को डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे पीड़िता डर के कारण चुप रही।

दो दिन बाद बताई आपबीती, मां पहुंची थाने

अपने साथ हुए इस घटनाक्रम को बेटी ने दो दिन के बाद अपनी मां को बताया। इसके बाद परिजनों ने नंदिनी नगर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट पर अपराध दर्ज करते हुए विवेचना शुरू की। इस मामले में गुरुवार (25 दिसंबर) को आरोपी युवक परमेश्वर का गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

खुद को बताता था बैगा

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी परमेश्वर बघेल उर्फ बाडू बैगा (उम्र 25 वर्ष) निवासी ग्राम परसबोड़, जिला बेमेतरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस की जांच में ये पता चला है कि आरोपी पूरे क्षेत्र में अपने आप को बड़ा बैगा बताकर बीमारियां ठीक करने का दावा करता था। लोग इसकी बातों में आसानी से आ जाते थे। इसी का फायदा उठाकर उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.