प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित करने के लिए सूर्यसभा का आयोजन

Updated on 16-12-2025 01:29 PM

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए जिले में जनमानस को निरंतर जागरूक किया जा रहा है। अक्षय ऊर्जा के स्रोत अंतर्गत सोलर प्लांट लगाकर बिजली बिल से मुक्ति के लिए जनसामान्य को प्रेरित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में सूर्यसभा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत आने वाले ग्राम भेड़ीकला, टेड़ेसरा, सोमनी, तिलई, पदुमतरा, धर्मापुर, महरूमखुर्द, जोरातराई, सुकुलदैहान, भर्रेगांव में सूर्यसभा का आयोजन किया गया। सूर्यसभा में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई और नागरिकों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान 44 ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए पंजीयन कराया। जिसमें 23 ग्रामीणों ने वेंडर का चयन किया। ग्राम पंचायत भेड़ीकला में 10 ग्रामीणों ने पंजीयन कराया। इसमें 8 ग्रामीणों ने वेंडर का चयन किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.