एसआईआर के तहत् नुक्कड नाटक का मंचन

Updated on 21-01-2026 11:52 AM

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ0ग0 रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा  दिनेश कुमार नाग एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर के दिशा-निर्देश  में जिले में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष गहन पुनरीक्षण एस.आई.आर. के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस कड़ी में 20 जनवरी 2026 को शा.ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज कोरबा के स्वीप टीम के द्वारा कोरबा नगरीय क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को मताधिकार का महत्व बताया गया।

  स्वीप टीम के युवा छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कोसाबाड़ी, निहारिका क्षेत्र में मताधिकार का मजबूत संदेश दिया। इस अवसर पर सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी कोरबा सतीश प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर युवाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने जिले में संचालित किये जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण एस.आई.आर. के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से जुड़े स्वीप टीम के युवा छात्र-छात्राओं के योगदान की सराहना करते हुए उपस्थित नागरिकों को विशेष गहन पुनरीक्षण एस.आई.आर. में निर्धारित 22 जनवरी तक अनिवार्य रूप से अपने मतदान केन्द्र के बी.एल.ओ. से संपर्क कर अपने नाम का परीक्षण करने एवं किसी प्रकार की त्रुटि सुधार करने के लिए दावा-आपत्ति करने के लिए प्रेरित किये।

इस अवसर पर सतीश प्रकाश सिंह सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी कोरबा ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले में 25 जनवरी 2026 को आयोजित किये जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन की जानकारी देते हुए मतदाताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का महत्व बताया तथा 16वां एनव्हीडी का थीम ‘‘माई इंडिया माई वोट‘‘ (‘‘मेरा भारत मेरा वोट)तथा टैगलाईन इंडियन सिटिजन एट दी हीट आफ इंडियन डेमोक्रेसी के संबंध में अवगत कराया।

कार्यक्रम में शा.ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रेनुबाला शर्मा, स्वीप नोडल प्रोफेसर बलराम कुर्रे, स्वीप कैम्पस एम्बेसडर रेणुका धीवर, विकास सोनवानी, मुस्कान रानी कंवर, समृद्धि महंत, प्रियंका चौहान, भूमिका कुंभकार, कुमकुम किरण, सुमन बिंझवार, अंकिता शर्मा, अजय साहू, प्रवीण कुमार, दीपक प्रसाद, तरूण सारथी, विनय चौहान, भव्य रात्रे, गौरव देवांगन, विवेक सिंह सहित युवा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.