ताबड़तोड़ रिटर्न देने वाला शेयर, एक लाख के बना दिए 6 लाख रुपये, रोज लग रहा अपर सर्किट
Updated on
28-11-2024 04:36 PM
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में पिछले लंबे समय से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कभी किसी दिन सेंसेक्स ऊंची छलांग मारता है तो किसी दिन धड़ाम हो जाता है। इस बीच कई शेयर ऐसे हैं जिन पर मार्केट की इस गिरावट का कोई असर नहीं पड़ा है। ये शेयर निवेशकों को ताबड़तोड़ रिटर्न दे रहे हैं। इन मल्टीबैगर शेयर ने बहुत कम समय में निवेशकों की रकम को कई गुना कर दिया है।
ऐसे ही एक मल्टीबैगर शेयर का नाम एलीटेकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (Elitecon International Ltd) है। यह शेयर निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे रहा है। इसमें पिछले काफी समय से 2 फीसदी का अपर सर्किट लग रहा है। गुरुवार को जहां शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट आई, वहीं यह शेयर इससे अछूता रहा। मार्केट की गिरावट के उलट इसमें 2 फीसदी की अपर सर्किट लगा।
कितनी है इसकी कीमत?
इस शेयर की कीमत 65.83 रुपये है। एक महीने पहले इसकी कीमत 44.39 रुपये थी। इसने इस एक महीने में निवेशकों को करीब 48 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह रिटर्न बताता है कि इसमें एक महीने से रोजाना अपर सर्किट लग रहा है। 65.83 रुपये इसके 52 हफ्ते की उच्चतम कीमत है।
दो महीने से कम समय में दोगुना रिटर्न
इस शेयर ने दो महीने से भी कम समय में निवेशकों को दोगुना से ज्यादा रिटर्न दिया है। 7 अक्टूबर को इसके शेयर की कीमत 33 रुपये थी। अब 65.83 रुपये है। अगर आपने 7 अक्टूबर को इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आज इनकी वैल्यू दोगुनी यानी दो लाख रुपये होती।
करा दिया 5 लाख का फायदा
इस शेयर ने 6 महीने में निवेशकों की बंपर रिटर्न दिया है। 6 महीने पहले इसकी कीमत 11 रुपये थी। इसने इन 6 महीनों में निवेशकों को 497 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी इसे करीब 500 फीसदी मान सकते हैं।
अगर आपने 6 महीने पहले इस कंपनी के एक लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो आज उन एक लाख रुपये की वैल्यू 6 लाख रुपये हो चुकी होती। यानी एक लाख रुपये के निवेश पर मात्र 6 महीने में ही 5 लाख रुपये का फायदा।
क्या है कंपनी का काम?
यह कंपनी तंबाकू और उससे जुड़े प्रोडक्ट का प्रोडक्शन करती है। इसमें सिगरेट, स्मोकिंग मिक्चर, चबाने वाला तंबाकू आदि शामिल हैं। कंपनी का कारोबार विदेशों में भी फैला हुआ है।
बीएसई की वेबसाइट के मुताबिक कंपनी का मार्केट कैप 7.97 करोड़ रुपये है। कंपनी की वित्तीय स्थिति भी काफी अच्छी है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में कंपनी का रेवेन्यू 79.13 करोड़ रुपये रहा जो पिछली तिमाही में 49.56 करोड़ रुपये था।
वहीं कंपनी के नेट प्रॉफिट में भी बढ़ोतरी हुई है। दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 8.84 करोड़ रुपये था। जबकि यह पिछली यानी पहली तिमाही में 4.54 करोड़ रुपये था।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…