रायपुर के बैजनाथपारा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से उत्पात, यूथ कांग्रेस नेता गिरफ्तार

Updated on 16-12-2025 01:36 PM

रायपुर। बैजनाथपारा इलाके में तेज रफ्तार से स्कॉर्पियो चलाते हुए एक युवक द्वारा जमकर उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए कई गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान वहां मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। भीड़ के बढ़ते गुस्से के बीच आरोपी अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।बताया जा रहा है कि कुछ ही देर बाद आरोपी युवक पिस्टल लेकर दोबारा घटनास्थल पर पहुंचा, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक राहुल ठाकुर सहित उसके साथी पारस वाधवा को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान राहुल ठाकुर के रूप में हुई है, जो यूथ कांग्रेस में प्रदेश सचिव के पद पर पदस्थ बताया जा रहा है।घटना के बाद स्थानीय रहवासी बड़ी संख्या में कोतवाली थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही और खुलेआम हथियार लहराने से आम नागरिकों की जान खतरे में पड़ती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.