तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, दो की मौत

Updated on 13-12-2025 12:46 PM

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कुसमी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसा जनपद कार्यालय के पास हुआ। घायल तीसरे युवक को गंभीर हालत में अंबिकापुर रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि बाइक का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक युवकों की पहचान सुशील नगेशिया (18) और उसपाल नगेशिया (19), ग्राम मोतीनगर निवासी के रूप में हुई है।

गंभीर रूप से घायल युवक संजू नगेशिया (16) को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद बस का ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। हादसे की खबर मिलते ही गाँव में मातम का माहौल फैल गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोग बताते हैं कि सड़क पर वाहन की तेज रफ्तार और लापरवाही इस तरह के हादसों का मुख्य कारण बन रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा कि जल्द ही दोषी वाहन चालक को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.