बैंक में फंसी राशि की वापसी हेतु विशेष पहल जिले में आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान का शुभारंभ

Updated on 13-12-2025 12:42 PM

गरियाबंद। वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दावा रहित जमा राषि के लिए जिला स्तरीय मेगा शिविर का आयोजन किया गया। जिले में नागरिकों की अनक्लेम्ड बैंक राशि, फिक्स्ड डिपॉज़िट, बीमा दावे, पीएफ एवं अन्य निष्क्रिय वित्तीय संपत्तियों की वापसी को सरल बनाने के उद्देश्य से आज जिला पंचायत सभाकक्ष में ‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। जिले में  कुल 29 हजार 91 खातों में कुल 6.1 करोड़ की राशि जमा है। इस शिविर में एसबीआई गरियाबंद शाखा द्वारा  विजय कुमार दुबे को 6 हजार 92 रूपये का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस शिविर में जमा राशि 23 लाख 17 हजार रूपये के कुल 53 खातों को सक्रिय किया गया। इस अभियान का प्राथमिक उद्देश्य नागरिकों को उनकी जमा लेकिन अप्राप्त वित्तीय संपत्तियों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सरल प्रक्रिया के माध्यम से उनकी राशि वापस दिलाना है। इस कार्यक्रम के दौरान रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के महाप्रबंधक  अमरेंद्र गुप्ता ने बताया कि 10 वर्ष या अधिक समय से निष्क्रिय बैंक खातों और अन्य वित्तीय संपत्तियों को अब यूडीजीएएम के पोर्टल के माध्यम से खोजा और दावा किया जा सकता है। उन्होंने ने बताया कि तीन आसान चरणों में राशि प्राप्त करने की प्रक्रिया हैं। प्रथम चरण बैंक के किसी भी शाखा में जाए भले ही वह आपकी नियमित शाखा न हो, दूसरा चरण केवाईसी दस्तावेज जैसे आधार, पोसपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, ड्राईविंग लाईसेंस के साथ फार्म जमा करें, तीसरा चरण सत्यापन के बाद ब्याज सहित मूलधन प्राप्त कर सकते है। जिसमें आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची सहित अनक्लेम्ड संपत्तियों की पहचान संबंधी विस्तृत जानकारी आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक वाट्सअप नम्बर 99990-41935 में सम्पर्क कर सकते है।

कलेक्टर  बीएस उइके ने कहा, नागरिकों की जमा पूंजी उनका वैधानिक अधिकार है। जानकारी के अभाव में वर्षों से लंबित वित्तीय राशि को लौटाने के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमारा लक्ष्य है कि जिले का कोई भी पात्र नागरिक अपनी जमा राशि से वंचित न रहे। उन्होंने जिले के सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे दावे की प्रक्रिया को सहज एवं पारदर्शी बनाते हुए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक नागरिक लाभान्वित हो सकें। बैंक अधिकारियों ने बताया कि कई नागरिक दस्तावेज़ों की कमी, पुराने खातों की स्थिति या जानकारी के अभाव के कारण अपनी राशि वापस नहीं ले पाते। अभियान के अंतर्गत पात्र नागरिकों को दस्तावेज़ सत्यापन, दावा दर्ज करने और राशि प्राप्त करने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाए

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पुराने बैंक खातों, परिवारजनों के निष्क्रिय खातों एवं अन्य वित्तीय अभिलेखों की जाँच कर निकटतम बैंक शाखा या यूजीडीएएम पोर्टल के माध्यम से अपनी लंबित राशि का दावा अवश्य करें, ताकि उनकी जमा पूंजी सुरक्षित रूप से उन्हें वापस मिल सके। इस दौरान जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक  विनीत मोहन खरे, जिला कोषालय अधिकारी  प्रेमचंद खलखो सहित जिले के समस्त बैंको के प्रबंधक, प्रतिनिधि एवं खाते धारक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.