छत्तीसगढ़ के एग्रोक्लाइमेट के अनुरूप बनेगी विशेष कृषि नीति: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Updated on 01-02-2026 04:03 PM

रायपुर। केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को कृषि के क्षेत्र में उन्नत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर विशेष प्रयास कर रही हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों और राज्य सरकार के अधिकारियों की संयुक्त टीम अगले एक सप्ताह में छत्तीसगढ़ के एग्रोक्लाइमेट के अनुरूप एक विशेष कृषि नीति तैयार करेगी।मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में कृषि विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य में फसल विविधिकरण को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छोटी जोत वाले किसानों को पशुपालन, मत्स्यपालन और वानिकी जैसी सहायक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि हो सके।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अनुसंधान और उन्नत किस्मों से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और किसानों को सीधे लाभ पहुंचाने वाले शोध को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने फॉर्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन को मजबूत करने, कृषि यंत्रों के वितरण और विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में तेज़ी से कार्य हो रहा है, जिससे किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों को सीधा लाभ मिल रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.