नारायणपुर में जवान ने सर्विस-राइफल से खुद को गोली मारी

Updated on 26-12-2025 12:45 PM
नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में जिला बल के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। अस्पताल ले जाने से पहले ही जवान की मौत हो गई है। गोली जवान के सिर के दाहिने हिस्से (कनपटी) में लगी। सुसाइड का कारण अज्ञात है। मामला कोहकमेटा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक मृतक जवान की पहचान कांकेर निवासी पिंगल जूरी के रूप में हुई है। वह कोड़नार कैंप में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। 25 दिसंबर की सुबह कैंप में ही ड्यूटी के दौरान उसने सर्विस राइफल से खुद को शूट कर लिया।

गोली की आवाज सुनते ही साथी जवान मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घायल जवान को अस्पताल लाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। बता दें कि 7 दिन पहले भी नारायणपुर में पदस्थ यूपी के BSF जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था।

19 दिसंबर को स्थापित किया गया था कैंप

जवान के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। नारायणपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोड़नार कैंप हाल ही में 19 दिसंबर को स्थापित किया गया था। ताकि अबूझमाड़ के अंदरूनी इलाकों में सुरक्षा और विकास को मजबूती दी जा सके।

7 दिन पहले BSF जवान ने किया था सुसाइड

नारायणपुर जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान ने 7 दिन पहले सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड करने का कारण अज्ञात है। जवान उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। घटना सोनपुर थाना क्षेत्र की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.