पर्यटन मंत्री के काफिले की स्कॉर्पियो पलटी, CAF जवान का हाथ टूटा

Updated on 30-12-2025 01:24 PM

महासमुंद। जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के काफिले के साथ चल रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के जवान प्रदीप कुमार का हाथ टूट गया, जबकि जिला पुलिस बल के हेड कांस्टेबल त्रिलोचन भोई घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, मंत्री राजेश अग्रवाल 1 जनवरी को सिरपुर में प्रस्तावित केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने सिरपुर गए थे।

निरीक्षण के बाद लौटते समय नेशनल हाईवे-53 पर पिरदा के पास दोपहर करीब 2:37 बजे काफिले को फॉलो कर रही स्कॉर्पियो तेज रफ्तार के कारण पलट गई।

हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद CAF जवान को रायपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

मंत्री और काफिले के अन्य सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.