इमरान खान को लेकर चल रही अटकलों पर पाकिस्‍तान सरकार ने तोड़ी चुप्‍पी, बताया पूर्व PM का हाल, जेल प्रशासन का भी आया बयान

Updated on 27-11-2025 01:32 PM
इस्लामाबाद: इमरान खान को लेकर पाकिस्तान में फैली अफवाहों को लेकर रावलपिंडी स्थिति आदियाला जेल प्रशासन ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। जेल प्रशासन ने कहा है कि इमरान खान पूरी तरह स्वस्थ हैं और जेल में ही हैं। जेल प्रशासन ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि इमरान खान को खराब स्वास्थ्य की वजह से कहीं और शिफ्ट कर दिया गया है। जियो न्यूज के मुताबिक, रावलपिंडी जेल के अधिकारियों ने एक बयान में कहा है कि "अदियाला जेल से उनके ट्रांसफर की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें पूरा मेडिकल अटेंशन मिल रहा है।"

जेल अधिकारियों ने आगे साफ किया है कि उनकी सेहत के बारे में अटकलें बेबुनियाद हैं और इस बात पर जोर दिया कि PTI के फाउंडर की सेहत का ध्यान रखा जा रहा है। आपको बता दें कि इमरान खान, जो अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं, उन्हें अप्रैल 2022 में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से हटा दिया गया था। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार से लेकर आतंकवाद तक कई मामलों में मुकदमा दर्ज है और कुछ मामलों में सजा भी सुनाई गई है।
इमरान खान को फाइव स्टार सुविधाएं- ख्वाजा आसिफ
दूसरी तरफ पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि इमरान खान को जेल के अंदर फाइव स्टार सुविधाएं मौजूद हैं। उन्हें फाइव स्टार होटलों जैसा खाना दिया जाता है और उन्हें पूरा आराम मिल रहा है। जबकि उनके समर्थकों की तरफ से बार बार आरोप लगाया जाता रहा है, कि उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है या उनकी स्वास्थ्य स्थिति खराब है, लेकिन जेल प्रशासन ने एक बार फिर कहा है कि उनको लेकर फैलाई जा रही बातों में कोई सच्चाई नहीं है। पिछले कुछ महीनों में यह पहली बार नहीं है, जब इमरान खान की जेल में खराब हालत होने या मौत की खबरें सामने आई हों। लेकिन हर बार जेल प्रशासन ने ऐसी रिपोर्ट्स के अफवाह करार दिया है।
ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि "उनके लिए जो खाना आता है, उसका मेन्यू देखो, यह तो फाइव-स्टार होटल में भी नहीं मिलता।" ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि PTI फाउंडर के पास टेलीविजन है और वह अपनी पसंद का कोई भी चैनल देख सकते हैं। उन्होंने कहा, "उनके लिए एक्सरसाइज करने की मशीनें भी हैं।" वहीं उन्होंने इमरान खान से अपने जेल जाने की तुलना की और कहा कि "हम ठंडे फर्श पर सोए, जेल का खाना खाया और जनवरी में हमारे पास सिर्फ दो कंबल थे और गर्म पानी नहीं था।" उन्होंने याद करते हुए कहा कि उस समय के सुपरिटेंडेंट, असद वराइच ने खुद उनके सेल से गीजर हटवाया था। ख्वाजा आसिफ ने आगे दावा किया कि PTI फाउंडर को एक डबल बेड और "एक वेलवेट गद्दा" दिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.