पंडरिया में विकास का नया अध्याय, 19 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

Updated on 09-01-2026 05:22 PM

पंडरिया। पंडरिया विधानसभा के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ₹19 करोड़ 94 लाख 75 हजार रुपये से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में लगभग 10 हजार से अधिक लोग उपस्थित रहे और पंडरिया के विकास के नए अध्याय के साक्षी बने।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विधायक भावना बोहरा की अनुशंसा पर नगर पालिका परिषद पंडरिया को ₹2 करोड़ तथा नगर पंचायत पांडातराई और इंदौरी के सर्वांगीण विकास के लिए ₹1-1 करोड़ की अतिरिक्त सौगात देने की घोषणा की। साथ ही क्षेत्र की अन्य मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने संबोधन में कहा कि विधायक भावना बोहरा ने जनसेवा को अपना संकल्प बनाया है। उनके निरंतर प्रयासों से पंडरिया विधानसभा विकास के नए आयाम गढ़ रही है। सड़क, पेयजल, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में हो रहे कार्य क्षेत्र की तस्वीर बदलेंगे। उन्होंने भावना बोहरा द्वारा संचालित निःशुल्क बस सेवा, निःशुल्क एंबुलेंस, मोबाइल हेल्थ पैथ लैब और निःशुल्क कोचिंग सेंटर की सराहना करते हुए कहा कि जनसेवा के प्रति यही समर्पण उन्हें “एम्बुलेंस वाली दीदी” के नाम से पहचान दिलाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनहित और सुशासन के संकल्प के साथ विकास को निरंतर गति दे रही है।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा की सेवा का अवसर उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने ₹19 करोड़ से अधिक के विकास कार्य क्षेत्र की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि उनका संकल्प है कि पंडरिया के हर गांव, हर बस्ती और वनांचल क्षेत्र तक विकास की रोशनी पहुंचे। उन्होंने बताया कि इन कार्यों में सड़क निर्माण, पेयजल योजनाएं, नगरपालिका भवन सह व्यावसायिक परिसर, चौक-चौराहों का विकास, मिनी स्टेडियम, नवीन तहसील भवन और अन्य जनसुविधाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं से रोजगार, व्यापार और जनजीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया।

₹13.89 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन
नगर पालिका पंडरिया में ₹3.85 करोड़ की लागत से नगर पालिका भवन सह व्यावसायिक परिसर, ₹3.80 करोड़ से 66 अधोसंरचना कार्य, ₹1.91 करोड़ का मिनी स्टेडियम, ₹73.80 लाख का एसएलआरएम सेंटर और ₹20 लाख का ध्वजा चौक निर्माण शामिल है। नगर पंचायत पांडातराई में ₹2.79 करोड़ के 52 विकास कार्य तथा वन विभाग अंतर्गत ₹59.66 लाख का अमनिया से डालामौहा रपटा निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

₹6.05 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण
जल जीवन मिशन के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में नल-जल योजनाएं, पांडातराई में नवीन तहसील भवन, पंडरिया में चौपाटी, भारत माता चौक, शिवाजी पुष्प वाटिका एवं रजत जयंती चौक का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक साहू, नगर एवं जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.