जनजातीय सशक्तिकरण की नई इबारत

Updated on 08-04-2026 11:40 AM

उत्तर बस्तर कांकेर। पी.एम. जनमन योजना अंतर्गत जिले के नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम मावलीपारा, बिहावापारा, मारवाड़ी, धनोरा, सांईमुण्डा, मुसुरपुट्टा, दुधावा, बासनवाही, गंवरसिल्ली, भैंसमुण्डी, दलदली, बादल और डोमपदर इत्यादि 13 ग्रामों में निवासरत विशेष रूप से पिछड़ी कमार जनजातियों के विकास के लिए केंद्र एवं राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले में जनजातीय समुदायों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है। विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीवीटीजी) परिवारों के लिए संचालित योजनाएं अब जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव की कहानी लिख रही है।

कमार जनजातीय परिवार कभी बुनियादी सुविधाओं से वंचित था, बांस शिल्प और मजदूरी से अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। वहां अब नल-जल योजनांतर्गत प्रत्येक घरों में स्वच्छ पेयजल, बिजली, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई गई है। इन सभी 13 ग्रामों ‘कमार’ जनजाति के 72 परिवार निवास करते हैं, जिनकी कुल जनसंख्या 283 है, जिनके जीवन स्तर में सुधार के लिए पीएम-जनमन मिशन के अंतर्गत व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। बांस शिल्प, कृषि एवं मजदूरी पर निर्भर इस समुदाय को अब विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए गए हैं। 09 केंद्रीय मंत्रालयों के समन्वय से संचालित 11 प्रमुख गतिविधियों के माध्यम से सभी पीवीटीजी परिवारों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 22 पक्के आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। ग्राम भैंसमुण्डी के इतवारूराम शोरी, मुसुरपुट्टा के पनकूराम मरकाम, सरजूराम मरकाम, प्रभुराम मरकाम, राजमन, राधुराम एवं सगराम शोरी, डोमपदर के मुकेश कुमार नेताम, दलदली के कमलाबाई कमार, भीमाडीह के सोनईबाई शोरी, मावलीपारा के देवलीबाई नेताम, मोतीलाल नेताम, लखनराम नेताम एवं अंजोरसिंह मरकाम, सांईमुण्डा के नवलसिंह शोरी, दुकाल नेताम और झनकीन नेताम, भीमाडीह के काशीराम मरकाम, सुकमन मरकाम, प्रेमबाई शोरी,, बादल के देवेन सिंग कुंजाम और रेवती बाई को प्रधानमंत्री आवास से लाभान्वित किया गया है।

  कमार जनजातीय बाहुल्य इन ग्रामों में सड़कों के निर्माण से गांवों की कनेक्टिविटी सुदृढ़ हुई है। दलदली से कमारपारा दलदली, भीमापारा से बासनवाही के बाजारपारा, मावलीपारा के आवासपारा से कमारपारा, गंवरसिल्ली से गंवरसिल्ली खासपारा तक सड़क निर्माण हुआ है। वहीं आंगनबाड़ी सेवाएं, विद्युतीकरण, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता और मोबाइल मेडिकल यूनिट जैसी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही कमार परिवारों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जनधन खाते, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, जाति प्रमाण पत्र आदि आवश्यक सेवाओं से भी इस समुदाय के सदस्यों को जोड़ा गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, बस्तर के कायाकल्प तथा राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना…
 01 August 2026
रायपुर, राष्ट्रपति भवन में  बस्तर के प्रतिनिधिमंडल के लिए एक अविस्मरणीय और ऐतिहासिक क्षण साकार हुआ। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से मुलाकात कर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत बस्तर संभाग के 7 जिलों के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर बस्तर संभाग के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक सड़क संपर्क…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक…
 01 August 2026
बैकुंठपुर, कोरिया की ग्राम पंचायत कदमनारा में निर्माणाधीन सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है।अधिकारियों की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ से सनी सड़क पर ही धान की रोपाई…
 01 August 2026
रायपुर, राज्य के आदिवासी और सुदूर के गांवों में डिजिटल भारत निधि (डीबीएन) योजना 2305 मोबाइल टॉवर से लगेंगे। इससे दूरस्थ, आदिवासी और सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और हाई-स्पीड इंटरनेट…
 01 August 2026
रायपुर, नगर निगम सीमा से लगे ग्रामीण इलाकों में भूमाफिया सस्ती जमीन और भविष्य में निगम सीमा में शामिल होने का झांसा देकर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। भूमाफिया लोगों को…
 01 August 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में स्वास्थ्य योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली, जिसमें अधिकारियों की कार्यप्रणाली…
Advt.