राज्योत्सव के सफल आयोजन के लिए बैठक हुई आयोजित

Updated on 30-10-2024 12:23 PM

कोरबा ।  आगामी 05 नवंबर को एक दिवसीय राज्योत्सव के आयोजन को सफल बनाने के लिए कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सुझाव दिए कि राज्योत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिभाओं, लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर दिए जाएं। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों के लिए राज्योत्सव एक अच्छा मंच साबित हो। 


इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की विलुप्त होते सांस्कृतिक नृत्य गायन, वादन आदि कलाओं के सरंक्षण के लिए प्रयास करते हुए इन विधाओं के प्रदर्शन का अवसर प्राथमिकता से दिया जाए।


बैठक में अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी ने बताया कि एक दिवसीय राज्योत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार राज्योत्सव में शासकीय विभागो द्वारा योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए विभागीय स्टॉल, प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक मंचीय कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा जिसमे स्थानीय प्रतिभाओं, लोक कलाकारों को अवसर देते हुए विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।


बैठक में विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, सभापति नगर पालिक निगम श्याम सुंदर सोनी, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम हितानंद अग्रवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष, एसडीएम सरोज महिलांगे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.