बालोद जिले में 30 जुलाई को आयोजित होगा वृहद वृक्षारोपण महाअभियान

Updated on 29-07-2026 12:57 PM

बालोद।मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण बालोद जिले के इतिहास में शीघ्र ही एक और नई उपलब्धि जुड़ने वाली है। बालोद जिले के नागरिकों के द्वारा जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधे मिलाते हुए गुरूवार 30 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर एक साथ पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के पुनीत कार्य मे अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय तथा उपमुख्यमंत्री एवं जिलेे के प्रभारी मंत्री  विजय शर्मा के मंशानुरूप जल शक्ति अभियान ’कैच द रैन’ कार्यक्रम के अंतर्गत बालोद जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान के दौरान जिले में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित जिले के 02 लाख 45 हजार हितग्राहियों के अलावा अन्य सभी महिलाएं एवं समाज के सभी वर्गों के द्वारा एक साथ वृहद पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस अभियान को सफल बनाने हेतु प्रशासनिक अमले के साथ-साथ महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों तथा अन्य महिलाओं के अलावा आम नागरिकगण पूरे मनोयोग से जुड़ रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार वन एवं संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों तथा 30 जुलाई को पौधरोपण के कार्य में भागीदारी सुनिश्चित करने वाले लोगों के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालयों में समुचित मात्रा में पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम पंचायत मुख्यालयों से पौधा प्राप्त कर आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से पौधरोपण करने वाले सभी लोगों को पौधे वितरित किया जा रहा है। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना से लाभान्वित जिले के 02 लाख 45 हजार हितग्राहियों के अलावा अन्य सभी लोगों के द्वारा 30 जुलाई को सुबह 11 बजे अपने घरों, बाड़ियों, खेत-खलिहानों एवं अन्य उपयुक्त स्थलों पर पौध रोपण करने हेतु गड्ढे आदि की खुदाई कार्य भी प्रारंभ कर दी गई है। इसके अलावा महिलाओं एवं महिलाओं एवं ग्रामीणों को पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य में पौधरोपण के महत्व की जानकारी देते हुए जागरूकता रैली निकालकर एवं अन्य सभी माध्यमों से उन्हें पौधरोपण के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज जिले के डौण्डी विकासखण्ड के चिखलाकसा परियोजना के ग्राम पथराटोला एवं अन्य ग्रामों में महिलाओं के द्वारा जागरूकता रैली निकालकर महिलाओं एवं ग्रामीणों को 30 जुलाई को पौधरोपण के लिए पे्र्ररित किया गया।  

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा गुरूवार 30 जुलाई को आयोजित इस अभियान को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसी कड़ी में वनमण्डलाधिकारी  अभिषेक अग्रवाल सहित जिले के महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों तथा अन्य महिलाओं ने पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु बालोद जिला प्रशासन के इस अभिनव प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने महतारी वंदन योजना से लाभान्वित जिले के 02 लाख 45 हजार हितग्राहियों के अलावा समाज के सभी वर्गो के लोगों से गुरूवार 30 जुलाई को सुबह 11 बजे ’एक पेड़ महतारी (मां)’ के नाम से अपने घर, गांवों, बाड़ी, खेतों एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर अनिवार्य रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के पुनीत कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील है। वनमण्डलाधिकारी  अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप बालोद जिला प्रशासन द्वारा बालोद जिले में जल शक्ति अभियान ’कैच द रैन’कार्यक्रम के अंतर्गत जल संचयन के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया गया है।  अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए गुरूवार 30 जुलाई को सुबह 11 बजे महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया है। उन्होंने जिले के महतारी वंदन योजना से लाभान्वित सभी हितग्राहियों के अलावा अन्य महिलाओं एवं संपूर्ण जिलेवासियों से गुरूवार 30 जुलाई को अपने घर, बाड़ी, खेत-खलिहान एवं शासकीय भूमि, आंगनबाड़ी, पंचायत, भवन आदि अन्य स्थानों पर ’एक पेड़ अपने मां के’ नाम पर या अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य के नाम पर अनिवार्य रूप से लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लेने की अपील की। वनमण्डलाधिकारी श्री अग्रवाल ने सभी जिले वासियों को पौधरोपण के पश्चात् फोटो सेल्फी लिंक पर अपलोड कर फोटोयुक्त प्रमाण पत्र प्राप्त करने को कहा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किया गया आपका छोटा से कदम आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल बनेगा। इसी तरह इस अभियान की सराहना करते हुए डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम धोबेदण्ड के महतारी वंदन योजना के लाभान्वित हितग्राही श्रीमती सरिता ठाकुर ने जिला प्रशासन के इस प्रयासों की भूरी-भूरी सराहना की है। उन्होंने कहा कि वे जिला प्रशासन द्वारा प्रदान किए गए पौधे को अपने घर के बाड़ी में रोपण करने के लिए ले जा रही हैं। श्रीमती सरिता ठाकुर ने कहा कि वे इस पौधे का देखभाल अपने बच्चे की तरह करेंगी। उन्होंने संपूर्ण जिलेवासियों से पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु आयोजित इस पुनीत कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए गुरूवार 30 जुलाई को अनिवार्य रूप से पौधरोपण करने को कहा। इसी तरह जिला प्रशासन की इस अभियान की सराहना ग्राम धोबा निवासी श्रीमती मंजू साहू ने की है। उन्होंने कहा कि आज उन्हें जिला प्रशासन द्वारा 30 जुलाई को पौधरोपण करने हेतु पौधा प्रदान किया गया है। श्रीमती मंजू साहू ने कहा कि जिस तरह से वे अपने बच्चों का पालन-पोषण की है इसी तरह इस पौधे का देखभाल सुनिश्चित करेंगी। इसी तरह जिला प्रशासन के इस महाअभियान के फलस्वरूप 30 जुलाई को उन्हें पौधरोपण का अवसर प्राप्त होने पर ग्राम धोबा की विद्यार्थी कुमारी रोशनी साहू बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रही थी। उन्होंने कहा कि वे 30 जुलाई को अपने मां के नाम से पौधरोपण कर इसका पूरा मनोयोग से देखभाल करेंगी। इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड की ग्राम ढोर्रीठेमा की नन्हीं बालिका संस्कृति कोसमा ने भी जिला प्रशासन के इस महत्वपूर्ण अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए 30 जुलाई को अपने मां के नाम से अनिवार्य रूप से पौधरोपण की बात कही है। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों एवं अन्य महिलाओं तथा ग्रामीणों में भी 30 जुलाई को जिले में आयोजित वृहद वृक्षारोपण अभियान के प्रति खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। समाज के सभी वर्गों के लोगों ने जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधे मिलाते हुए 30 जुलाई को अनिवार्य रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के पुनीत कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने बात कही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.