कोरबा के संजय नगर में भीषण आग, गैस सिलेंडर धमाके से लाखों का नुकसान

Updated on 19-12-2025 12:07 PM

कोरबा।  कोरबा के संजय नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक घर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा संजय नगर सब स्टेशन के सामने स्थित संतोष केवट के मकान में हुआ, जहां आग लगने से घर में रखा सारा राशन और घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग किचन से शुरू हुई, जिसके बाद गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज से आसपास के लोग सहम गए, हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वार्ड 11 के पार्षद पति सुजीत राठौर ने बताया कि घटना के समय पूरा परिवार घर से बाहर काम पर गया हुआ था और मकान में ताला लगा हुआ था।मकान मालिक संतोष केवट ने बताया कि सुबह पूजा-पाठ के बाद वे और उनका परिवार काम पर चले गए थे। आग लगने की सूचना उन्हें फोन पर मिली। उन्होंने आशंका जताई कि पूजा घर में जल रहे दीये की बाती को चूहा खींच ले गया होगा, जिससे आग भड़की। इस आगजनी में टीवी, फ्रिज, कूलर, अलमारी, पलंग और पूरा राशन जलकर नष्ट हो गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। प्रशासन और नगर निगम की ओर से पीड़ित परिवार को सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.