पुराना कबाड़खाना में दोमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने तीन घंटे में पाया काबू
Updated on
25-05-2024 10:43 AM
भोपाल। पुराने शहर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में पुराना कबाड़खाना इलाके में एक दोमंजिला इमारत में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। इमारत में बिस्किट की बेकरी का संचालन होता है। आसपास के लोगों और राहगीरों ने जब बिल्डिंग से धुआं निकलता देखा तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद न्यू कबाड़खाना, फतेहगढ़, पुल बोगदा और बैरागढ़ से दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर आसपास रहने वाले भी दहशत में आ गए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। दमकलकर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग की वजह से बेकरी में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कबाड़खाना इलाके में मजहर की दोमंजिला बिल्डिंग में बैकरी है। सुबह लगभग पांच बजे बेकरी के सामने से गुजर रहे लोगों ने शेड और खंभे के पास धुआं उठते देखा। तुरंत फायर स्टेशन पर सूचना दी गई। इसके बाद पांच दमकलें मौके पर पहुंचीं। सुबह आठ-सवा आठ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…