
रायपुर, राजधानी रायपुर के भनपुरी क्षेत्र में स्थित एक डामर (अस्फाल्ट) फैक्ट्री में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मी आग बुझाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।