कबड्डी खेलते-खेलते अचानक गिर पड़ा शख्स, कैमरे में कैद हुआ मौत का Live वीडियो

Updated on 15-10-2024 12:01 PM

महासमुंद । ओडिशा के नुआपाड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स की कबड्डी खेलते-खेलते अचानक मौत हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कबड्डी खेलते-खेलते शख्स अचानक गिर जाता है। इसके बाद बाकी के खिलाड़ी उसके पास जाते हैं और उसे उठाने की कोशिश करते हैं, इसके बावजूद वह नहीं उठा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खिलाड़ी की मौत के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।


 नुआपाड़ा जिले की बताई जा रही है यहां कोम्ना ब्लॉक के तारबोड़ गांव में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। कबड्डी का आयोजन तरबोड़ दर्गा पूजा समिति ने कराया था। इसी क्रम में आज सोमवार की सुबह खगेश्वर महासमुंद जिले के सोनीस्ता पोटापारा टीम की और नुआपाड़ा जिले के हतिसरा टीम के बीच मैच चल रहा था। मैच चल ही रहा था तभी महासमुंद जिले के एक खिलाड़ी की अचानक तबीयत खराब हो गई।


आनन-फानन में आयोजन समिति और वहां मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने उसे इलाज के लिए तरबोड़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां उसकी हालत बिगड़ने पर उसे नुआपाड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया। यहां जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक खिलाड़ की पहचान छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के दुदुमचुआ गांव के खगेश्वर राठिया के रूप में हुई है।


घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। मैच के दौरान किसी के द्वारा वीडियो बनाया जा रहा था। इसी बीच खिलाड़ी की तबीयत खराब हो गई थी। यह वीडियो अब काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कबड्डी खिलाड़ी खेलते-खेलते अचानक से गिर जाता है। इसके बाद आस-पास के अन्य खिलाड़ी उसे उठाने जाते हैं, लेकिन वह नहीं उठता है। इसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया जाता है।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.