रायपुर में नवकार ज्वेलर्स का नाम लेकर वकील से ठगी

Updated on 10-01-2026 12:12 PM
रायपुर, राजधानी रायपुर के शंकर नगर के रहने वाले वकील विजय कुमार दास से 55 हजार की ठगी हुई है। ठगों ने उन्हें नवकार ज्वेलर्स को पैसे देने की बात कहकर रकम ले ली और जब वकील ने पैसे ट्रांसफर करने के बाद रसीद मांगी तो रिप्लाई नहीं किया।

वकील ने नवकार ज्वेलर्स के कर्मचारियों से जानकारी पूछी तो उन्होंने पैसे के लिए मैसेज नहीं करने और पैसा सर्राफा फर्म के खाते में ना आने की बात बताई। जिसके बाद पीड़ित ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है। वकील की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अब पढ़े क्या है पूरा मामला

वकील विजय कुमार दास ने पुलिस को बताया कि 8 जनवरी की शाम को जब रायपुर कोर्ट परिसर में अपना काम कर रहे थे। इस दौरान नवकार ज्वेलर्स से उनको वॉट्सऐप मैसेज आया। मैसेज में 55 हजार रुपए ट्रांसफर करने की बात लिखी थी।

नवकार ज्वैलर्स से मैसेज आने पर उन्होंने पैसे ट्रांसफर कर दिए और स्क्रीन शॉट फर्म के नंबर पर भेजा। रिप्लाई नहीं आने पर कॉल किया तो नवकार ज्वैलर्स से पता चला कि उनका व्हाट्सप साइबर ठगों ने हैक कर लिया।

नंबर से किसी भी तरह का मैसेज उनके पास नहीं भेजा गया है और ना ही उनका पैसा पहुंचा है। वकील ने अपनी पत्नी को जानकारी देकर लिखित शिकायत थाने में दी है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

2025 में जिले में 11 करोड़ से ज्यादा की ठगी

साइबर ठगी क्राइम के आकंड़ों के मुताबिक, ठगों और उनके पैटर्न को लेकर पुलिस लगातार जिलेवासियों को जागरूक कर रही है। पुलिस के जागरूकता अभियान के बाद भी ठग लगातार जिलेवासियों को ठग रहे है। पुलिस के मुताबिक साल 2025 में रायपुर जिले में 11 करोड़ से ज्यादा ठगी की मामला सामने आया है।

वकील की शिकायत पर केस दर्ज, जांच जारी

सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित वकील विजय कुमार दास ने पेटीएम यूजर के खिलाफ शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.