जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो की टक्कर से 9 लोग घायल

Updated on 21-01-2026 11:53 AM

जगदलपुर।  शहर के परपा थाना क्षेत्र अंतर्गत देऊरगांव के पास मंगलवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और लापरवाह तरीके से चल रही बोलेरो ने पीछे से एक टैक्सी वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पास से गुजर रही एक बाइक भी उसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में टैक्सी में सवार महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित कुल 9 लोग घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जगदलपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो की गति काफी तेज थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई।लगातार हो रहे सड़क हादसों से नाराज ग्रामीणों ने बोलेरो चालक को पकड़कर पिटाई कर दी। हालांकि, अफरा-तफरी के बीच चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग उठी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.