कक्षा 9 में पढ़ने वाली हिंदू लड़की का हो रहा था निकाह! शाहजहांपुर के मैरिज हॉल में बवाल मच गया

Updated on 08-12-2025 01:27 PM
शाहजहांपुर: एक मैरिज हॉल में उस समय बवाल मच गया जब कक्षा 9 में पढ़ने वाली एक हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराया जा रहा था। हिंदू संगठनों के सदस्यों ने पुलिस के साथ मिलकर इस शादी को रुकवा दिया। पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है और किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।यह घटना जनता मैरिज हॉल में हुई। हिंदूवादी संगठन के नेता राजेश अवस्थी पुलिस के साथ यहां पहुंचे तो शादी समारोह में हड़कंप मच गया। बाराती पुलिस को देखकर खिसकने लगे। संगठन के नेताओं का आरोप है कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक नाबालिग हिंदू लड़की की शादी दूसरे समुदाय के लड़के से कराई जा रही है। लड़की की उम्र 16 साल बताई जा रही है, हालांकि उसने खुद को 17 साल का बताया है।


हिंदू संगठन ने धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप

हिंदू संगठनों का कहना है कि नाबालिग लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराया जा रहा था। इस आरोप के बाद शादी के बीच में ही हंगामा शुरू हो गया। हिंदू संगठन के नेता ने कहा कि इन लोगों को कानून का भय नहीं है। इन पर धर्मांतरण और लव जिहाद ऐसी धाराएं लगानी चाहिए।


थाने में दूल्‍हा-दुल्‍हन से हो रही पूछताछ

पुलिस ने मौके से दूल्हा-दुल्हन और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.