सूरजपुर में 8 से होगा 21 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य आगाज

Updated on 09-05-2026 12:00 PM

सूरजपुर। जिले के युवा प्रतिभाओं को खेलों के क्षेत्र में निखारने तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन एवं खेल और युवा कल्याण विभाग सूरजपुर के संयुक्त तत्वावधान में 21 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 8 मई 2026 से 28 मई 2026 तक संचालित होगा, जिसमें जिले के नन्हे खिलाड़ियों को निःशुल्क खेल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

डिप्टी कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक : 

कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर रमेश कुमार मोर की अध्यक्षता में दिनांक 30 अप्रैल 2026 को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त खेल संघों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे तथा सर्वसम्मति से 21 दिवसीय शिविर के सफल आयोजन का निर्णय लिया गया। बैठक में शिविर की रूपरेखा, खेल विधाओं के चयन, प्रशिक्षकों की नियुक्ति एवं पंजीयन प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

10 खेल विधाओं में दिया जाएगा प्रशिक्षण : 

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में कुल 10 खेल विधाओं का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों एवं व्यायाम शिक्षकों के मार्गदर्शन में दिया जाएगा। इन विधाओं में वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, ताइक्वांडो, वुशू, कराटे, बैडमिंटन, एथलेटिक्स एवं स्विमिंग शामिल हैं। शिविर में 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के जूनियर बालक एवं बालिका प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।

8 मई तक होगा पंजीयन, संबंधित कोच से करें संपर्क : 

समस्त इच्छुक प्रतिभागियों को अपना पंजीयन दिनांक 08 मई 2026 तक खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय सूरजपुर में अथवा अपने-अपने खेल विधा के कोच के पास जमा करना होगा। पंजीयन फॉर्म के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य रूप से संलग्न करनी होगी।

विधावार प्रशिक्षकों के संपर्क नंबर : 

पंजीयन एवं प्रशिक्षण संबंधी जानकारी हेतु प्रतिभागी संबंधित खेल विधा के कोच से सीधे संपर्क कर सकते हैं - वॉलीबॉल कोच राजनाथ गुप्ता - मोबाइल नंबर 8770996414, एथलेटिक्स कोच नरेश कुशवाहा - मोबाइल नंबर 8225981488, खो-खो कोच बालेन्द्र साहू - मोबाइल नंबर 8878212029, स्विमिंग कोच वेद कुमार - मोबाइल नंबर 7089813885, फुटबॉल कोच रामबहादुर लामा - मोबाइल नंबर 9424254151, ताइक्वांडो कोच आकाश सोनवानी - मोबाइल नंबर 8717922101, बैडमिंटन कोच प्रिंस - मोबाइल नंबर 8103711218, वुशू कोच लालजी यादव - मोबाइल नंबर 6267481750, कराटे कोच  निमेश - मोबाइल नंबर 9827825090 तथा कबड्डी कोच सहदेव रवि - मोबाइल नंबर 6263774962 पर संपर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी हेतु प्रतिभागी कार्यालयीन समय में खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय सूरजपुर के संपर्क नंबर 8319330487 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी होंगे सम्मानित : 

समापन समारोह के अवसर पर समस्त खेल विधाओं के ऐसे प्रतिभागी जिन्होंने पूरे प्रशिक्षण शिविर के दौरान अनुशासन में रहकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, उन्हें मंच के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही शिविर में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों एवं ऑफिशियल्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

युवा प्रतिभाओं के लिए सुनहरा अवसर : 

जिला प्रशासन ने जिले के अभिभावकों एवं युवाओं से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का अधिकाधिक लाभ उठाएं और अपने बच्चों को निःशुल्क खेल प्रशिक्षण शिविर में पंजीयन कराकर उनकी छिपी हुई प्रतिभा को निखारने में सहयोग प्रदान करें। यह शिविर जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा भविष्य के राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, बस्तर के कायाकल्प तथा राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना…
 01 August 2026
रायपुर, राष्ट्रपति भवन में  बस्तर के प्रतिनिधिमंडल के लिए एक अविस्मरणीय और ऐतिहासिक क्षण साकार हुआ। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से मुलाकात कर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत बस्तर संभाग के 7 जिलों के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर बस्तर संभाग के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक सड़क संपर्क…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक…
 01 August 2026
बैकुंठपुर, कोरिया की ग्राम पंचायत कदमनारा में निर्माणाधीन सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है।अधिकारियों की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ से सनी सड़क पर ही धान की रोपाई…
 01 August 2026
रायपुर, राज्य के आदिवासी और सुदूर के गांवों में डिजिटल भारत निधि (डीबीएन) योजना 2305 मोबाइल टॉवर से लगेंगे। इससे दूरस्थ, आदिवासी और सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और हाई-स्पीड इंटरनेट…
 01 August 2026
रायपुर, नगर निगम सीमा से लगे ग्रामीण इलाकों में भूमाफिया सस्ती जमीन और भविष्य में निगम सीमा में शामिल होने का झांसा देकर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। भूमाफिया लोगों को…
 01 August 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में स्वास्थ्य योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली, जिसमें अधिकारियों की कार्यप्रणाली…
Advt.