सुकमा में बस्तर पंडुम का भव्य आयोजन

Updated on 17-01-2026 02:00 PM

सुकमा। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर संभाग की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोक कलाओं के संरक्षण दिशा में अनूठी पहल करते हुए  श्बस्तर पंडुम-2026श् के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शबरी ऑडिटोरियम में आयोजित इस उत्सव में समूचे क्षेत्र की जनजातीय संस्कृति जीवंत हो उठी।

परंपरा और आधुनिकता का संगम

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बस्तर के मूल स्वरूप चाहे वह वेशभूषा हो, आभूषण हों या पारंपरिक वाद्य यंत्रकृको आने वाली पीढ़ी के लिए सहेज कर रखना है। प्रतियोगिता के दौरान कुल 12 अलग-अलग विधाओं में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें लोक नृत्य, पारंपरिक गीत, नाट्य कला और शिल्प कला जैसे क्षेत्र शामिल थे। प्रत्येक विधा के प्रथम विजेताओं को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। अन्य सभी प्रतिभागियों को उनकी कला और उत्साह के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

“हमारी पुरानी संस्कृति ही हमारी पहचान“ - दीपिका सोरी

मुख्य अतिथि और महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी, जिला पंचायत सीईओ  मुकुन्द ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि  अरुण सिंह भदौरिया, जनप्रतिनिधि  धनीराम बारसे सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए स्थानीय व्यंजनों जैसे माड़िया पेज, लांदा, सल्फी और चापड़ा चटनी की सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्ग से सुंदर बस्तर को बचाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर पंडुम जनजातीय संस्कृति के संवर्धन की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। खान-पान और रहन-सहन ही हमारी पहचान है और इसे जीवित रखना अनिवार्य है।

वरिष्ठ जनप्रतिनिधि  धनीराम बारसे ने बस्तर पंडुम की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए इसे समाज को जोड़ने वाला उत्सव बताया। जिला सीईओ  मुकुन्द ठाकुर ने बस्तर की भाषा शैली और वेशभूषा की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन फील्ड स्तर पर संस्कृति को समझने और सहेजने का बेहतरीन मौका हैं। विभिन्न समाज के प्रमुखों ने इस आयोजन को सरकार की एक सराहनीय पहल बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

बस्तर पंडुम-2026 ने न केवल स्थानीय कलाकारों को एक मंच प्रदान किया है, बल्कि बस्तर की लुप्त होती परंपराओं को एक नई ऊर्जा और वैश्विक पहचान देने का कार्य भी किया है।

इस अवसर पर जिला सीईओ  मुकुन्द ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि  अरुण सिंह भदौरिया, जनपद अध्यक्ष कोंटा श्रीमती कुसुमलता कवासी, जनपद अध्यक्ष सुकमा  संतोष इडो, उपाध्यक्ष श्रीमती रीना पेद्दी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती भुवनेश्वरी यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता कवासी, जनप्रतिनिधि  विश्वराज चौहान, एसडीएम  सूरज कश्यप, जनपद सीईओ सुश्री निधि प्रधान, जनपद सदस्यगण, मांझी, चालकी, पेरमा, समाज प्रमुख तथा नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.