सिंगरौली की धरती पर निकली सोने की खान, एक साल से चल रही थी ड्रिलिंग, अडानी ग्रुप की कंपनी को मिला ठेका

Updated on 18-09-2025 01:22 PM
सिंगरौली: एमपी का वो जिला, जो कभी काले पानी की सजा के लिए जाना जाता था। अब सोने की धरती बनने जा रहा है। यहां के चितरंगी इलाके में अडानी ग्रुप की गरिमा नेचुरल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को सोना निकालने का ठेका मिला है। कंपनी यहां 23 हेक्टेयर जमीन से 18 हजार 356 टन सोना निकालेगी। जिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने इसकी पुष्टि की है। सिंगरौली, जो पहले कोयला और बिजली के लिए जाना जाता था, अब सोने के उत्पादन के लिए भी पहचाना जाएगा।

चितरंगी इलाके में मिला गोल्ड ब्लॉक

सिंगरौली जिले में अब कोयले के साथ सोना भी निकलेगा। चितरंगी इलाके में एक गोल्ड ब्लॉक मिला है। यह ब्लॉक 23 हेक्टेयर में फैला है। यहां से 18 हजार 356 टन सोना निकलने का अनुमान है। यह काम अडानी ग्रुप की कंपनी गरिमा नेचुरल प्राइवेट लिमिटेड करेगी। कंपनी को 5 साल के लिए यह ठेका मिला है।

पिछले एक साल से हो रही ड्रिलिंग

जिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया कि चकरिया गोल्ड ब्लॉक के लिए एग्रीमेंट हो चुका है। कंपनी पिछले एक साल से यहां ड्रिलिंग कर रही थी। इससे सोने की मात्रा का पता चला है। उन्होंने कहा, 'चकरिया गोल्ड ब्लॉक के लिए एग्रीमेंट हो चुका है। कंपनी 5 साल तक यहां गोल्ड माइंस चलाएगी। इसके बाद यहां से कुल 18 हजार 356 टन सोना निकलेगा।'

सरकारी और प्राइवेट जमीन पर फैली माइंस

यह गोल्ड माइंस सरकारी और निजी जमीन पर फैली है। सिंगरौली में पहले से ही कोयले की 11 खदानें चल रही हैं। अब यहां सोने का उत्खनन भी होगा। यह सिंगरौली के लिए गर्व की बात है। आकांक्षा पटेल ने यह भी बताया कि दो और गोल्ड ब्लॉक की नीलामी हो चुकी है। वहां अभी ड्रिलिंग का काम चल रहा है। इसके बाद पता चलेगा कि उन खदानों में कितना सोना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.