प्रधानमंत्री के जीवन की प्रेरणादायक यात्रा व जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक : सासंद नाग

Updated on 18-09-2025 12:55 PM

उत्तर बस्तर कांकेर। आदि सेवा पर्व और सेवा पखवाड़ा के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर कांकेर में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग और विशिष्ट अतिथि के रूप में कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री आशाराम नेताम द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, नगरपालिका कांकेर के अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक सहित कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी भी मौजूद थे। सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा इसकी सराहना की। इस दौरान अतिथियों को जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित कांकेर जिले के विकास और गतिविधियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक और मासिक पत्रिका जनमन की प्रतियां दी गई।

छायाचित्र प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी की विकसित भारत की संकल्पना, सेवा कार्यों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प और उनके जीवन की प्रेरणादायक यात्रा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में श्री मोदी के बचपन, उनकी शिक्षा, देशभक्ति, तथा प्रधानमंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की झलक को सजीव चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है।

छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए सांसद श्री नाग ने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल एक दृश्य प्रस्तुति नहीं है, बल्कि यह विकसित भारत की परिकल्पना की नींव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए हर नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने इस प्रदर्शनी को केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं और विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक सार्थक पहल बताया। 

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के दृढ़ संकल्पों, मजबूत फैसलों और एक राष्ट्र, एक लक्ष्य की झलक दिखाई देती है। उनके बचपन से आज तक के सफर को फोटो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में मोदी जी के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को खूबसूरती से उकेरा गया है, जैसे उनका बचपन, देशभक्ति की भावना, उनके संघर्षों की कहानी, मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री बनने की यात्रा और उनके द्वारा देश के विकास के लिए उठाए गए कदम। उपलब्धियों में डिजिटल हुई पहचान, डिजिटल से भुगतान, छत्तीसगढ़ को मिली सौगात, शिक्षा का एक नया अध्याय, एक पेड़ मां के नाम, जल शक्ति, आतंकवाद का मुंह तोड़ जवाब, अंतरिक्ष शक्ति, वर्षो का अंधेरा छटा घर-घर में सूरज उगा और हर गरीब के सिर पर हो अपनी छत जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, आम नागरिकों सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

जिला कार्यालय पहुंचे ग्राम बाबूकोहका के पुनित कोर्राम, जोहन सिंह नरेटी, झिपाटोला से नारद नेताम, गोलकुम्हडा से भानूसिंह जुर्री, मारवाड़ी से रमूला कुरेटी, कुमारी बाई, सिंगारभाट से सुमन उसेण्डी, दसपुर से रिकेश कोसरिया, सोनपुर से छन्नूराम मण्डावी, देवरीबालाजी से पिलूराम नेताम और सुधिर नेताम ने भी छयाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया, उन्हें मासिक पत्रिका जनमन का वितरण भी किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.