'सिकंदर' के होली सॉन्‍ग 'बम बम भोले' की झलक ने मचाया तहलका, सलमान खान के फैंस बोले- 'बजरंगी भाईजान' की आ गई याद

Updated on 10-03-2025 03:29 PM
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हालांकि इसकी रिलीज डेट और ट्रेलर का कुछ अता-पता नहीं हैं। मगर इसका टीजर और गाने तहलका मचा रहे हैं, जिससे लोग मूवी की कमाई का अनुमान पहले से ली लगा बैठे हैं। होली के मौके पर इस मूवी का नया सॉन्ग 11 मार्च को आउट होगा, लेकिन उसकी झलक पहले ही फैंस को दिखा दी गई है, जिस पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं।
एआर मुरुगादॉस की डायरेक्टेड मूवी 'सिकंदर' के दूसरे गाने 'बम बम भोले' की शुरुआत जबरदस्त रैप से होती है, जो एक अलग ही जोश भर देता है। रंगों से भरे धमाकेदार सीन और एनर्जी से लबरेज बीट्स इस गाने को होली का परफेक्ट एंथम बना रहे हैं। टीजर ने दर्शकों का एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है, अब सबको इसके फुल वर्जन का बेसब्री से इंतजार है। इसमें शेखस्पीयर, वाई-ऐश और हुसैन (बॉम्बे लोकल) द्वारा लिखा रैप शामिल है। खास बात यह है कि इस रैप में किड रैपर्स भीमराव जोगू, सरफराज शेख और फैजल अंसारी (द धारावी ड्रीम प्रोजेक्ट) भी नजर आएंगे

सलमान खान का सॉन्ग 'बम बम भोले' पर रिएक्शन

गाने में सलमान खान अपने ट्रेडमार्क स्वैग के साथ एंट्री लेते हैं। हर मूव में उनका दबंग अंदाज झलकता है, जो इस होली ट्रैक को और भी यादगार बना देता है। इसे प्रीतम ने कंपोज किया है। साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। सलमान ने इसे शेयर करते हुए बताया है कि पूरा सॉन्ग 11 मार्च को दोपहर 1:11 बजे रिलीज किया जाएगा। इसे देख एक यूजर ने लिखा, 'बजरंगी भाईजान वाली तबाही होगी थिएटर में ईद पर।' एक ने लिखा, 'सुपरहिट सॉन्ग।' एक ने लिखा, 'ये सॉन्ग बवाल मचा देगा।' एक ने पूछा, 'किस किस को बजरंगी भाईजान वाली फील आ रही है?' एक ने लिखा, 'जिसके गाने अच्छे होते हैं, वो फिल्म बकवास होती है।'

सलमान खान की 'सिकंदर' की रिलीज डेट

सलमान खान की मूवी का पहले गाना 'जोहरा जबीं' (Zohra Jabeen)आया था, जिसने लोगों को दीवाना बना दिया था। उसमें रश्मिका मंदाना के साथ वह नजर आ रहे थे और मूवी का वह लव सॉन्ग था, जिसमें सबकी नजर एक्टर के कुर्ते पर टिकी थी। लोगों ने ईद पर वैसा ही पठानी कुर्ता पहनने का वादा किया था। फिल्म कब रिलीज होगी, ये अभी तय नहीं। बस कहा जा रहा है कि ईद पर आएगी। मगर तारीख तय नहीं है। लेकिन उम्मीद है कि होली के बाद ट्रेलर जारी किया जाएगा और रिलीज डेट बताई जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.