राष्ट्रीय पर्व समारोह के सफल आयोजन हेतु किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल

Updated on 24-01-2026 09:14 PM

नारायणपुर। जिले में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के अंतिम रिहर्सल का कलेक्टर नम्रता जैन और पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया ने बुधवार को प्रातः 9ः00 बजे जायजा लिया। समारोह जिला मुख्यालय स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। 

इस दौरान मुख्य कार्यक्रम का अंतिम अभ्यास किया गया, जिसके अंतर्गत मुख्य अतिथि की भूमिका में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकांक्षा शिक्षा खलखो द्वारा आगमन पश्चात् उनके द्वारा  ध्वज फहराया गया, मार्च पास्ट, जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड कमांडरो से परिचय, शहीदों के परिजनों से मुलाकात व सम्मान एवं पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। कलेक्टर नम्रता जैन ने कार्यक्रमों के रिहर्सल का अवलोकन करने के बाद संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम को गरिमामय और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मांडवी, जनपद सीईओ सुनील कुमार सोनपिपरे, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नारायण प्रसाद साहू एवं परियोजना अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.