सेजेस तारबाहर में जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित

Updated on 31-01-2026 12:30 PM

बिलासपुर। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तारबाहर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नोडल सेजेस विद्यालय एवं सहायक संचालक  अजय कौशिक, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य शा. हाई स्कूल सिलतरा  मुकेश पाण्डेय, एपीसी समग्र शिक्षा  रोहित कुमार भांगे, सहायक कार्यक्रम समन्वयक समग्र शिक्षा  अखिलेश तिवारी, यूआरसी बिल्हा शहरी  वासुदेव पांडे एवं श्रीमती उषा चंद्रा प्राचार्य सेजेस तारबाहर के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सेजेस तारबाहर विद्यालय में विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं तार्किक क्षमता के विकास के उद्देश्य से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान, गणित एवं सामान्य विज्ञान विषयों के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उनकी विश्लेषणात्मक सोच, त्वरित निर्णय क्षमता और समस्या-समाधान कौशल को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी बौद्धिक प्रतिभा एवं विषयगत ज्ञान का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में जिज्ञासा, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास का विकास करती हैं। प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों एवं आयोजन समिति का विशेष योगदान रहा। अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.