कवर्धा में जमीन विवाद में युवक पर जानलेवा हमला:रिश्तेदारों पर लोहे के सब्बल से मारने का आरोप; सिर-हाथ पर आई गंभीर चोटें

Updated on 25-10-2025 12:55 PM
कवर्धा, छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुराने जमीन विवाद के चलते एक युवक पर उसके ही रिश्तेदारों ने जानलेवा हमला कर दिया। 24 अक्टूबर को हुए हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक का आरोप है कि हमलावरों ने लोहे के सब्बल से उसके सिर और हाथ पर वार किया।

मामला पांडातराई थाना क्षेत्र का है। हमले में घायल युवक का खून से लथपथ वीडियो भी सामने आया है। युवक का आरोप है कि पुलिस ने मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया है। जबकि यह जानलेवा हमला था। पीड़ित ने SP को पत्र लिखकर न्याय की मांग की है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, पंडरिया तहसील के ग्राम रोहरा के रहने वाले अजय पटेल और उसके परिवार के बीच कई सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि अजय पटेल के नाम की दो खसरा नंबर की जमीन पर उसके रिश्तेदार कुलेंद्र ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया था।

इस मामले में अजय पटेल और उसके पिता सेवक राम ने साल 2023 में तहसील पंडरिया में आवेदन देकर अपनी जमीन वापस दिलाने की मांग की थी। उन्होंने सभी जरूरी दस्तावेज भी तहसीलदार के सामने पेश किए थे।

तहसीलदार का आदेश और धमकियां

तहसीलदार ने कई बार कुलेंद्र को नोटिस भेजा और पेशी की तारीख तय की, लेकिन वह कभी भी पेश नहीं हुआ। उल्टा, उसने अजय पटेल और उसके पिता को जान से मारने, झूठे मामलों में फंसाने और डराने-धमकाने की धमकी दी।

लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद, तहसीलदार ने 19 मई 2025 को आदेश जारी किया कि कुलेंद्र को जमीन खाली करनी होगी और कब्जा अजय पटेल को सौंपा जाए। इसके लिए पुलिस और पटवारी को भी निर्देश दिए गए थे।

लेकिन कुलेंद्र ने आदेश का पालन नहीं किया और जमीन पर कब्जा बनाए रखा। साथ ही वह लगातार अजय और उसके परिवार को धमकियां देता रहा।

पुलिस और अधिकारियों को दी गई शिकायतें

अजय ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए कई जगह शिकायत की पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, यहां तक कि गृहमंत्री और पीएमओ कार्यालय तक आवेदन भेजा। लेकिन कहीं से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

हमला कैसे हुआ

इसी बीच भाई दूज के दिन 24 अक्टूबर को अजय कवर्धा से अपने गांव लडुआ जा रहा था। रास्ते में उसने देखा कि आरोपी कुलेंद्र और उसके रिश्तेदार अजय के चाचा के साथ मारपीट कर रहे हैं। जब अजय ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उस पर भी सब्बल से हमला कर दिया।

इस हमले में अजय के सिर, दाहिने हाथ और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई।

पुलिस कार्रवाई पर सवाल

घटना के बाद अजय ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और पांडातराई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन उसका आरोप है कि थाना प्रभारी ने कोई मदद नहीं की। उल्टा उसे एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने की सलाह देकर छोड़ दिया।

बाद में जब अजय ने जोर दिया, तो उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां भी मेडिकल ऑफिसर ने बदसलूकी की और उस पर शराब पीने का झूठा आरोप लगाने की कोशिश की।

अभी तक गिरफ्तारी नहीं

अजय पटेल का कहना है कि पुलिस ने उसकी रिपोर्ट पर मामूली धाराओं में केस दर्ज किया है, जबकि यह जानलेवा हमला था। आरोपियों के राजनीतिक रसूख के कारण अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा खूब रहा। यहां वो अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अवॉर्ड देने पहुंची थीं। प्रियंका वो पहली भारतीय…
 17 March 2026
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने पिता एलरॉय फर्नांडिस के साथ हाल ही काशी में मां किम फर्नांडिंस की अस्थियां विसर्जिंत की। जैकलीन की मां किम का 6 अप्रैल को निधन हो…
 17 March 2026
सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान एक महीने बाद लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं और सही सलामत घर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है…
 17 March 2026
'दंगल' फेम डायरेक्‍टर नितेश तिवारी जहां इन दिनों अपनी 4000 करोड़ी फिल्‍म 'रामायणम्' को लेकर लगातार चर्चा में हैं, वहीं उनकी पत्‍नी और दमदार डायरेक्‍टर अश्‍व‍िनी अय्यर तिवारी भी 1000…
 17 March 2026
भोजपुरी के कलाकार अब बॉलीवुड में भी अपनी मजबूत पकड़ बना रहे हैं। इंडस्ट्री के कई स्टार ने हिंदी फिल्मों में हुनर और आवाज का जलवा बिखरा है, जिनमें पवन…
 17 March 2026
थलपति विजय इस वक्त अपनी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज को लेकर विवाद में फंसे हैं। यह फिल्म कुछ महीनों से सर्टिफिकेट को लेकर सेंसर बोर्ड के पास फंसी है।…
 17 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ अपने रिश्तों और उनके टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर चल…
 17 March 2026
नई दिल्ली: ईद आने वाली है, रमजान के पाक महीने के आखिरी कुछ दिन बचे हैं, जिन्हें काफी खास माना जाता है। इस बीच पाकिस्तान ने नीचे गिरने की अपनी सारी…
 17 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में स्थित ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर एयर स्ट्राइक की है, जिसमें कई मासूमों की जान चली गई। अफगानिस्तान के डिप्यूटी गवर्नमेंट स्पोक्सपर्सन हमदुल्लाह फितरत…
Advt.