स्ताचल के सूर्य को अर्घ्य देने कोरबा के छठ घाटों में उमड़ा आस्था का रेला

Updated on 08-11-2024 01:38 PM

कोरबा।   सूर्योपासना छठ पर्व को लेकर जिले भर में उल्लास का वातावरण बना हुआ है। चार दिन तक चलने वाले पूजन अनुष्ठान के प्रमुख क्षण में श्रद्धालुओं ने गुरूवार को नदी सरोवर के घाटों में अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मईया से सुख समृद्धि की कामना की। आराधना के इस पावन अवसर पर शहर भर के छठघाट मांगलिक गीतों गुंजते रहे। पर्व के अंतिम दिन शुक्रवार की सुबह व्रती श्रद्धालु उदय होते सूर्य को अर्घ्य देंगे।

कार्तिक शुक्ल षष्ठी के अवसर पर छठघाटों में आस्था और श्रद्धा का उल्लास रहा। श्रद्धालुओं ने छठ मईया की विधि विधान से पूजन कर अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हुए परिवार के मंगल की आराधना की। घाटों में श्रद्धालुओं का आगमन शाम चार बजे से ही शुरू हो गया था। पूजा के लिए उपयुक्त सामानों को सूपा, टोकरी व अन्य पात्रों में भरकर नदी घाट की ओर श्रद्धालुओं को जाते हुए देखा गया। शाम होते ही अस्ताचल के सूर्य को अर्घ्य देने के लिए परिवार सहित श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान कोशी भरकर छठघाट में पारंपरिक विधि विधान से छठ मइया की पूजा की गई। पूजा के उपरांत शाम को अस्ताचल पर जाते हुए सूर्य देवता को अर्घ्य देने श्रद्धालु घाट से नदी में उतर पड़े। चार दिन तक चलने वाले पर्व के तीसरे दिन उल्लास अपने शीर्ष पर रहा। प्रवाहित जल में पारंपरिक पूजा अनुष्ठान का दृश्य देखते ही बन रहा था। शहर के मुख्य छठ घाट बेलगरी नाला, मानिकपुर सरोवर, सर्वमंगला पुल, तुलसीनगर छठ घाट, पुरानी बस्ती नदी घाट, मुड़ापार शारदा विहार स्थित तालाब, शिव मंदिर छठ घाट में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी रही। मनोकामना लेकर व्रत करने वाले कई श्रद्धालुओं को कर नापते हुए छठ घाट आते देखा गया। पर्व के दौरान आतिशबाजी व बैंडबाजा की धुन में श्रद्धालु छठ घाट तक पूजन सामग्रियों को लेकर पहुंच रहे थे। आतिशबाजी का क्रम घाटों में पूजा व अर्ध्य के दौरान जारी रहा। पारंपरिक वेशभूषा में श्रृंगार किए व्रती महिलाओं का समूह छठ मईया को प्रसन्न करने के लिए मांगलिक गीतों का गान कर रही थीं। शहरी क्षेत्र के अलावा उपनगरीय क्षेत्र दीपका, कुसमुंडा, गेवरा, बालको, जमनीपाली, दर्री, कटघोरा, बांकीमोंगरा आदि स्थानों में भी छठपर्व में सूर्य भगवान की पूजा आराधना की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.